1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. कश्मीर को राज्य का दर्जा देना जरूरी: गुलाम अहमद मीर
Published : Jun 24, 2021 12:34 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 12:39 pm IST

कश्मीर को राज्य का दर्जा देना जरूरी: गुलाम अहमद मीर

जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली 3 दलों की बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। जम्मू कश्मीर की कांग्रेस पार्टी की इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर के लोग कम से कम राज्य का दर्जा चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी बैठक में इससे कम पर नहीं मानेगी। गुलाम अहमद मीर कांग्रेस पार्टी के उन 3 नेताओं में शामिल हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के लिए निमंत्रण भेजा हुआ है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद भी इस बैठक में शामिल होंगे।

Advertisement