Published : Mar 13, 2021 11:37 am IST, Updated : Mar 13, 2021 12:00 pm IST
मुकेश अंबानी केस में नया मोड़, तिहाड़ जेल में बंद कैदी के पास से मोबाइल जब्त
25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी खड़ी पाई गई थी जिसमें जिलेटिन की छड़ें मिलीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, टेलीग्राम चैनल 26 फरवरी को बनाया गया था और अंबानी के आवास के बाहर वाहन रखने की जिम्मेदारी का दावा करते हुए 27 फरवरी को देर रात को टेलीग्राम ऐप पर यह संदेश पोस्ट किया गया था।