1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. 'तौकते' तूफान: पांच राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात
Published : May 16, 2021 09:57 am IST,  Updated : May 16, 2021 10:20 am IST

'तौकते' तूफान: पांच राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार शाम में कहा कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है। IMD ने कहा कि तूफान के शनिवार देर रात तक ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।

Advertisement