1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. VIDEO: यूपी के उन्नाव में खेत में बंधी मिलीं 3 नाबालिग लड़कियां, 2 की मौत
Published : Feb 18, 2021 08:33 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 09:00 am IST

VIDEO: यूपी के उन्नाव में खेत में बंधी मिलीं 3 नाबालिग लड़कियां, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के असोहा थाना क्षेत्र में स्थित बबुरहा गांव में बुधवार की देर शाम एक खेत में 3 नाबालिग लड़कियां दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली इन लड़कियों में से 2 की मौत हो चुकी थी जबकि एक बेहोशी की हालत में थी। अधिकारियों ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिली लड़की को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

Advertisement