1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. मोदी कैबिनेट का 7 जुलाई को होगा विस्तार
Published : Jul 06, 2021 07:57 am IST,  Updated : Jul 06, 2021 08:20 am IST

मोदी कैबिनेट का 7 जुलाई को होगा विस्तार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल (Modi Govt 2.0) में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, 19 से 20 नए मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार 2.0 का पहला विस्तार बुधवार यानि 7 जुलाई को हो सकता है। माना जा रहा है जिन राज्यों में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है।

Advertisement