1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 23 साल की भारतीय मूली की डॉक्टर भाषा मुखर्जी बनीं मिस इंग्लैंड 2019, देखें Pics

23 साल की भारतीय मूली की डॉक्टर भाषा मुखर्जी बनीं मिस इंग्लैंड 2019, देखें Pics

 Edited By: IANS
 Published : Aug 03, 2019 10:23 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 10:56 pm IST

मुखर्जी भारत में पैदा हुई थीं और वह जब महज नौ साल की थीं उनका परिवार ब्रिटेन में जाकर बस गया।

भाषा मुखर्जी- India TV Hindi
भाषा मुखर्जी

लंदन: भारतीय मूल की 23 वर्षीय डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने मिस इंग्लैंड के खिताब को अपने नाम किया। इस दौड़ में दर्जनों मॉडल थीं, लेकिन आखिरकार ताज उनके सिर पर सजा। भाषा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 वर्षीय भाषा मुखर्जी के पास मेडिकल की दो अलग-अलग डिग्रियां हैं और उनका आईक्यू लेवल 146 है जो उन्हें आधिकारिक तौर पर जीनियस साबित करता है और उन्हें पांच भाषाओं की जानकारी भी है।

मुखर्जी भारत में पैदा हुई थीं और वह जब महज नौ साल की थीं उनका परिवार ब्रिटेन में जाकर बस गया।

उन्होंने नॉटिंघम विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। मेडिकल साइंस और मेडिसिन व सर्जरी दोनों विषयों पर उनके पास स्नातक की डिग्री है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।