1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पांच साल का बच्चा बन गया डायरेक्टर, बना ली पापा मम्मी की खूबसूरत फिल्म

पांच साल का बच्चा बन गया डायरेक्टर, बना ली पापा मम्मी की खूबसूरत फिल्म

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 01, 2021 10:07 am IST,  Updated : Jul 01, 2021 10:07 am IST

वो लम्हा कैसा होगा जब कोई अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा हो और उनका बच्चा इस लम्हे को कैमरे में कैद कर ले। ऐसा ही कुछ हुआ है। 

propose- India TV Hindi
propose Image Source : INSTA/MAJICALLYNEWS

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। छोटे  बच्चे तो बहुत ही क्यूट होते हैं। वो सब कुछ बहुत जल्दी सीखते हैं उन्हें हर चीज नई लगती है। ऐसे ही एक पांच साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपने पापा को अपनी मम्मी को प्रपोज करते वक्त उसकी फिल्म बना ली। 

जी हां, इस बच्चे ने खुद कमेंटरी करके इस खूबसूरत लम्हे को वीडियो में कैद कर लिया जब उसके पापा उसकी मां को प्रपोज कर रहे थे। ये वाकई खूबसूरत पल था और पेरेंट भी बच्चे के काम से काफी इंप्रेस हो गए। 

इस वीडियो को मैजिकलीन्यूज नामक इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर किया गया है और इसे अब तक 14 लाख लोग देख चुके हैं। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा है जब आपका पांच साल का बेटा आपको सरप्राइज प्रपोजल का वीडियो बना ले।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे चट्टानों के पास एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को( जो उसके बच्चे की मां भी है) को सरप्राइज तरीके से प्रपोज कर रहा है। इस पूरे लम्हे का वीडियो बना रहा है इनका पांच साल का बेटा। जो काफी उत्साहित है और एक डायरेक्टर की तरह कट बोलता है। वो बीच बीच में कमेंट्स भी दे रहा है और एक प्रोफेशनल की तरह व्यवहार कर रहा है। 

बच्चा कैमरे के पीछे खड़ा होकर एक्शन भी बोलता है जिसके बाद उसके पिता घुटनों पर बैठकर उसकी मां को प्रपोज करते हैं। बच्चा जिस अंदाज में बूम शाकालाका बोलता है, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। कई लोगों को बच्चे की मासूमियत पसंद आई है तो कई लोगों को उसका वीडियो पसंद आ गया है जिसे वो भविष्य का डायरेक्टर बता रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।