1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थलाइवा की कॉपी करते करते शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले: रजनीकांत बनना आसान नहीं

थलाइवा की कॉपी करते करते शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले: रजनीकांत बनना आसान नहीं

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 09, 2021 01:59 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 01:59 pm IST

रजनीकांत एक ही है, उनके डुप्लीकेट भी हिम्मत नहीं कर पाते कि उन जैसा स्टंट कर पाएं। ये वीडियो गवाही दे रहा है।

rajnikanth duplicate actor- India TV Hindi
rajnikanth duplicate actor Image Source : INSTA/OFFICIAL_NIRANJANM87

फिल्मों के स्टार बहुत लुभाते हैं। हिंदी फिल्मों में कई सुपरस्टार हैं जिनकी लोग कॉपी करते हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान के हमशक्ल उनकी एक्टिंग करके लोगों का मनोरंजन करते हैं। बड़े स्टारों के हाव भाव भी लोग कॉपी करते हैं। ऐसे ही साउथ इडंस्ट्री में रजनीकांत के करोड़ों दीवाने हैं और थलाइवा की नकल करने वाले भी लाखों होंगे। लेकिन थलाइवा की कॉपी करना भी आसान नहीं है। 

ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा जो रजनीकांत के गेटअप में लोगों का मनोरंजन कर रहा था लेकिन एक क्यूट से हादसे का शिकार हो गया। 

इस वीडियो को ऑफिशियल निरंजन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक समारोह में स्टेज पर रजनी सर के गेटअप में आया एक एक्टर कुछ स्टंट करके लोगों का मनोरंजन कर रहा है। वो पहले रजनीकांत के स्टाइल में ही लोगों को सलाम करता है फिर उनके फेमस चश्मा स्टाइल को भी दिखाता है औऱ फिर पीछे रखी कुर्सी को लात मारकर उड़ाने की कोशिश करता है। लेकिन ये कोशिश नाकामयाब होती है। कुर्सी में छेद हो जाता है और उसके पैर फंस जाते है औऱ शख्स धड़ाम से स्टेज पर ही लंबलेट हो जाता है। 

हालांकि रजनी सर की नकल अच्छी हो रही थी लेकिन उनके जैसे स्टंट के चक्कर में परफॉरमेंस का मटियामेट हो गया और लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। 

लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि रजनीकांत एक ही हैं। दूसरे ने कमेंट किया है कि थलाइवा बनना आसान नहीं है। तीसरे शख्स ने तो यहां तक लिख दिया है कि बड़ा चले थे रजनी सर की कॉपी करने। 

इस मजाकिया वीडियो को 52 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं औऱ देखे जाने का ये सिलसिला जारी है। वहीं इस वीडियो पर ढाई सौ से ज्यादा कमेंट्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।