1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रानू मंडल के गाने पर हो रहा था रियाज, कुत्ते ने लगाए ऐसे सुर, सोशल मीडिया हो गया दीवाना

रानू मंडल के गाने पर हो रहा था रियाज, कुत्ते ने लगाए ऐसे सुर, सोशल मीडिया हो गया दीवाना

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2020 11:42 am IST,  Updated : Jan 16, 2020 11:42 am IST

अपने मालिक के साथ रियाज कर रहे इस कुत्ते का टेलेंट देखकर अच्छे अच्छे शरमा जाएंगे। इस कुत्ते के सुरों का सोशल मीडिया भी दीवाना हो गया है। वीडियो देखिए

Talented dog praised on social media- India TV Hindi
कुत्ते ने मालिक केसाथ लगाए सुर में सुर

बाघा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। अब आप पूछेंगे कि बाघा कौन है, बाघा दरअसल इस वीडियो से हीरो बन चुके कुत्ते का नाम है। वीडियो में बाघा नाम का कुत्ता हारमोनियम लेकर रियाज कर रहे अपने मालिक के साथ सुर लगा रहा है। इंटरनेट सनसनी बनी रानू मंडल का गाना गाया जा रहा है और बाघा का रियाज देखिए जरा। 

वीडियो कहां का है ये पता नहीं लगाया जा सका है लेकिन सुबीर खान नामक शख्स ने इस वीडियो को एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था। सुबीर ने केप्शन में लिखा है - 'आज सुबह बाघा और मैंने रियाज किया।' वीडियो पोस्ट होने के बाद से ही लगातार सराहा जा रहा है औऱ ये वीडियो अब तक 20  लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये वीडियो इतना पसंद किया गया है कि इसे अब तक करीब 60 हजार बार शेयर किया जा चुका है।

टिक टॉक यूजर के शानदार एयरवॉक ने ऋतिक रोशन को बनाया दीवाना, इसका डांस देख अवाक रह जाएंगे

इतना ही नहीं फेसबुक के साथ साथ बाघा ट्विटर पर भी अपने हुनर यानी सुरों की तारीफ पा रहा है। ट्विटर पर भी इस वीडियो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आंगन में बैठकर एक शख्स रानू मंडल के गाए गाने तेरी मेरी कहानी का रियाज कर रहा है औऱ बगल में बाघा उत्साहित होकर सुर में सुर मिला रहा है। बाघा उत्साहित है और बार बार ऊंचे सुर लगा रहा है। 

शिल्पा शेट्टी को किया अनजान शख्स ने कॉल, वो पूछती रहीं हैलो कौन, Tik Tok Video Viral

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।