1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शिल्पा शेट्टी को किया अनजान शख्स ने कॉल, वो पूछती रहीं हैलो कौन, Tik Tok Video Viral

शिल्पा शेट्टी को किया अनजान शख्स ने कॉल, वो पूछती रहीं हैलो कौन, Tik Tok Video Viral

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2020 11:09 am IST,  Updated : Jan 14, 2020 11:09 am IST

शिल्पा शेट्टी ने Tik Tok प्लेटफॉर्म पर आते ही जलवे बिखेर दिए हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी जबरदस्त है कि उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। देखिए इस वीडियो में क्या धमाल मचाया गया है। 

shilpa shetty tik tok video- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी का टिक टॉक वीडियो

यूं तो पिछले दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने tik tok ज्वाइन करके फैंस को खुशखबरी दी है लेकिन शिल्पा शेट्टी सबसे कम समय में बेहतर टिक टॉक वीडियो बनाकर जबरदस्त जलवे बिखेर रही हैं। शिल्पा शेट्टी पिछले  कई दिनों से मजाकिया और ट्रेंडस पर आधारित टिक टॉक वीडियो बना रही हैं जिसमें उनकी जबरदस्त कॉमेडी दिख रही है। फैंस को शिल्पा शेट्टी के ये वीडियो पसंद आ रहे हैं और इन पर मिलियन व्यूज भी आ  रहे हैं।

ऐसे ही शिल्पा शेट्टी का नया वीडियो कौन, नई जानती..वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी फोन  पर किसी से बात करती नजर आ रही है...पीछे टिक टॉक का फेमस ट्रेंड हो चुका गाना कौन कौन, नई जानती...चल रहा है। वीडियो में शिल्पा कंफ्यूज होकर दूसरी तरफ से  बात कर रहे शख्स से पूछ रही हैं कि कौन..उधर से आवाज आ रही है..हम बोल्ले हैं..शिल्पा कौन और कोर्न में कंफ्यूज हो रही हैं क्योंकि इसी वक्त उनके सामने कोर्न यानी भुट्टा लाया जाता है।

शिल्पा शेट्टी का कौन बोलने का अंदाज, कंफ्यूज चेहरा और जबरदस्त कॉमेडी आपको बता देगी कि उनमें एक्टिंग की कितनी संभावनाएं हैं। ऐसे में इस ट्रेंड गाने के साथ कोर्न का नया ट्विस्ट फैंस को बेहद पसंद आएगा। 

बीवी की डांट खाकर पति ने किया कुछ ऐसा, टिक टॉक वीडियो देखकर लोग दे रहे सलामी

इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और  करीब 13 हजार लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। अपनी चहेती हीरोइन के टिक टॉक पर आने और बेहद कॉमिक टाइमिंग के साथ पोस्ट हो रहे उनके वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने Tik Tok पर आते ही झंडे गाड़े, डांस वीडियो को मिले 5 मिलियन व्यूज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।