1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने बिना पेड़ काटे बना डाली ऐसी तस्वीर, देखकर कहेंगे : तारीफ का हकदार

शख्स ने बिना पेड़ काटे बना डाली ऐसी तस्वीर, देखकर कहेंगे : तारीफ का हकदार

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 05, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 01:56 pm IST

ये पारदर्शी कला इतनी कमाल की है कि पता ही नहीं चलता कि पेड़ है या नहीं। इस कलाकार की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है। 

Tree art- India TV Hindi
Tree art Image Source : TWITTER/@RUPIN1992

कलाकारी करने की चाहत यूं तो हर शख्स में होती है लेकिन सच्चा कलाकार वही होता है जिसकी कला दूसरों को हैरान कर डाले। यूं भी जबसे सोशल मीडिया का दौर आया है कई ऐसे कलाकार उभर कर आए हैं जो शायद कभी सुर्खियों में न आ पाते। ऐसे ही एक शानदार कलाकार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पेड़ पर एक ऐसी शानदार कलाकारी कर डाली कि देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए हैं। 

आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने इस शानदार कलाकार का वीडियो जब ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोग वाह वाह करने लगे। 

रूपिन शर्मा ने कैप्शन में लिखा है - पारदर्शी कला। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कलाकार एक पेड़ पर रंगों की मदद से ऐसी शानदार तस्वीर बनाता है कि लगता ही नहीं कि इसे पेड़ को बिना काटे बनाया गया है। ऐसा लग रहा है जैसे बीच में पेड़ नहीं है और उसे काट कर ये चीज बीच में लगाई गई है। शख्स ने इतनी शानदार और बारीक पेंटिग की है कि पेड़ दिखता ही नहीं औऱ उसके पीछे के पत्ते तक दिख रहे हैं। 

लोग इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं और इसे सलाम कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को पेड़ को रंगना सही काम  नहीं लगा है लेकिन फिर भी कलाकारी की तारीफ की है। 

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इसे तेजी से व्यूज मिल रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।