1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सड़क पर मोबाइल चलाने वालों को आनन्द महिंद्रा ने दिखाया आईना, देखकर मिलेगा सबक

Video: सड़क पर मोबाइल चलाने वालों को आनन्द महिंद्रा ने दिखाया आईना, देखकर मिलेगा सबक

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 08, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 02:48 pm IST

मोबाइल को जिंदगी मान लेने वालों को ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। उनकी आंखें खोल देगा ये नजारा। 

mobile accidents- India TV Hindi
mobile accidents Image Source : TWITTER/@ANANDMAHINDRA

मोबाइल आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना लोग जिंदगी जीने के बारे में सोच भी नहीं सकते। ये परिवार के एक अहम सदस्य की तरह को चुका है। लेकिन इसकी हद से ज्यादा घुसपैठ जिंदगी पर क्या असर डालती है, ये लोग समझ नहीं पा रहे हैं। मोबाइल के प्रेमी लोग इसे हर वक्त हाथों में रखते हैं और नजर 24 घंटे स्क्रीन पर। खाते पीते, सोते बैठते, बातें करते और यहां तक कि सड़क पर चलते औऱ ड्राइव करते हुए भी हम मोबाइल को अपनी नजरों से दूर नहीं करते। ऐसे लोगों का क्या अंजाम होता है, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनन्द महिंद्रा ने एक वीडियो के जरिए दिखाया है। 

ये वीडियो उन लोगों की आंखें खोलने में कारगर हैं जिनके हाथ मोबाइल पर मैसेज करते हुए और नजरे मोबाइल की स्क्रीन को ताकते में बिजी रहते हैं। 

आनन्द महिंद्रा ने सीख देने वाले इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने ErikSolheim नामक यूजर को इस वीडियो को भेजने के लिए धन्यवाद देते हुए बताया है कि कैसे सड़क पर मोबाइल इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक साबित हो जाता है।  

कैप्शन में आनन्द महिंद्रा ने लिखा है - मैं गिन सकता हूं कि इनमें से कम से कम दो चीजें मेरे साथ हो चुकी हैं। तबसे मैं बाहर निकलते हुए अपने फोन को अपने पॉकेट में सेफ रखता हूं। 

वीडियो में वो तमाम हादसे हैं जहां लोग सड़क पर चलते हुए, सड़क पार करते हुए, सीढ़ियो से उतरते हुए और गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

इस वीडियो को अब तक 19 लाख लोग देख चुके हैं औऱ इसे लगातार सराहना मिल रही है। इस वीडियो से लोगों को जबरदस्त सीख मिल रही है कि घर से बाहर सड़क पर निकलते वक्त मोबाइल को जेब के हवाले कर देना चाहिए वरना जान पर बन आती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।