1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बैलगाड़ी उठा कर ताकत दिखा रहा था लड़का, साथ खड़े शख्स किया ऐसा, हंसी रोकना मुश्किल होगा

बैलगाड़ी उठा कर ताकत दिखा रहा था लड़का, साथ खड़े शख्स किया ऐसा, हंसी रोकना मुश्किल होगा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 09, 2021 10:25 am IST,  Updated : Jul 09, 2021 10:25 am IST

ताकत के साथ साथ अक्ल की भी जरूरत होती है। लेकिन लड़के के पास शायद वो नहीं थी। इसलिए उसे सबक मिल गया।

boy video- India TV Hindi
boy video Image Source : INSTA/URBAN._JATTS

मशहूर होने का जुनून ले डूबता है। कई लोग सोशल मीडिया पर अपना हुनर दिखाने के लिए क्या क्या कर जाते हैं और फिर बाद में पछताते हैं। लेकिन कई बार ये पछतावा इंस्टेंट भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर ताकत दिखाने के लिए एक लड़का वीडियो बनवा रहा था कि उसे अच्छा सबक मिल गया। ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर urban jatts नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंजाब का कोई इलाका दिख रहा है। यहां एक लड़का खेत में खड़ी बैलगाड़ी को हाथ से उठाकर अपनी ताकत दिखाना चाह रहा है और कोई वीडियो बना रहा है। इस लड़के के साथ दो लोग भी खड़े हैं। पहले लड़का अपने दोनों हाथों के मसल्स दिखाकर डींग मारता है और फिर हाथों से बैलगाड़ी उठाता है तो पीछे खड़ा शख्स डांटते हुए उसके पिछवाड़े पर एक जोरदार लात जमा देता है जिससे लड़का लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता है।

इसके बाद वही शख्स लड़के को पंजाबी में खरी खोटी सुनाता है जिसे सुनकर झेंपा हुआ लड़का भी हंस पड़ता है। वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और इसे लगातार देखा जा रहा है। इसे अभी तक चार हजार लोग देख चुके है।  

वीडियो साफ दिखा रहा है कि ताकत दिखाने के जुनून में लोग इतने पागल हो गए हैं कि अपनी सेहत और सामान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि इन्हें सुधारने के लिए इनके बड़े ही काफी है, ऐसी हरकत करने वालों के साथ जो हुआ उसे कैसे देखा जाए ये तो लोग तय करेंगे लेकिन वीडियो को देखकर लोगों की जो हंसी छूट रही है वो शानदार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।