1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन के आशीर्वाद लेने के अनोखे अंदाज को लोग कर रहे है पसंद, देखिए वीडियो

दुल्हन के आशीर्वाद लेने के अनोखे अंदाज को लोग कर रहे है पसंद, देखिए वीडियो

 Published : Jul 09, 2021 03:59 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 05:19 pm IST

कोरोना महामारी की वजह से दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिस वजह से लोग कही जा नही पा रहे है और सभी अपने घरों पर रहने को मजबूर है।

PHOTOS- India TV Hindi
Bride took the Virtual aashirwad from in-laws.  Image Source : INSTAGRAM DULHANIYAA.

कोरोना महामारी की वजह से दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिस वजह से लोग कही जा नही पा रहे है और सभी अपने घरों पर रहने को मजबूर है। लॉकडाउन की वजह से लोग अपनो के शादी में भी शामिल नहीं हो पा रहे है। कोरोना महामारी ने शादी के तौर तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है। लॉकडाउन की वजह लोग वीडियो कॉल के ज़रिए अपनो की शादी में शामिल हो रहे है। 

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे लोग जम कर शेयर कर रहे है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपने साँस ससुर के अनोखे अंदाज में वीडियो कॉल के ज़रिए ऑनलाइन आशीर्वाद ले रही है। वीडियो से पता चल रहा है कि दूल्हे के माता पिता लॉकडाउन की वजह से शादी में शामिल नहीं हो सके है। इसलिए लैपटॉप से वीडियो कॉल के जरिए शादी का हिस्सा बने थे।

वीडियो में लाल चुनरी ओढ़े दुल्हन अनोखे अंदाज में अपने हाथो को आगे करके आपने साँस ससुर से आशीर्वाद ले रही है, दुल्हन के साथ उसकी सहेली भी इस वीडियो में देखी जा सकती है जो दुल्हन के इस अनोखे अंदाज पर मुस्कुरा रही है।

 वर्चुअली आशीर्वाद लेने का यह वीडियो खूब मजेदार है । इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। पहले लोग शादी की खरीदारी ऑनलाइन करते थे मगर आज कल लोग शादी में आशीर्वाद भी ऑनलाइन ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।