1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: भरी बरसात में चूजों की खातिर 'Mother India' बन गई मुर्गी, यूजर बोल उठे: मां जैसा कोई नहीं

Viral Video: भरी बरसात में चूजों की खातिर 'Mother India' बन गई मुर्गी, यूजर बोल उठे: मां जैसा कोई नहीं

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2021 09:55 am IST,  Updated : Jan 21, 2021 10:03 am IST

मां की महानता की परिभाषा देने के लिए कई बार शब्द नहीं मिलते। ऐसे में ये वीडियो काफी कुछ कह रहा है।

Mother Love- India TV Hindi
Mother Love Image Source : TWITTER/@SUDHARAMENIFS

दुनिया में सबसे प्यारा और संवेदनशील शब्द है मां। एक मां बच्चे को पैदा करने के साथ साथ उसकी देखभाल में अपना जीवन लगा देती है। यही मां बच्चे की पहली गुरु और अपने अंतिम समय तक उसकी शुभचिंतक होती है। लेकिन मां सिर्फ इंसानी दुनिया में ही इतनी संवेदनशील नहीं है। जानवरों की दुनिया में भी मां को वही दर्जा प्राप्त है जो इंसानी दुनिया में है। ऐसी ही एक मदर इंडिया का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको भी शायद अपनी मां का प्यार याद आ जाए। 

प्रेमी की चालाकी पकड़ने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, चंद घंटों में Viral हुआ Video

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा की अधिकारी सुधा रमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सुधा ने वीडियो को भावुक और प्यारा सा कैप्शन दिया है - क्योंकि वो एक मां है। वीडियो वायरलहॉग का बताया जा रहा है। 

वीडियो में एक मुर्गी अपने बच्चों को बरसात से बचाने के लिए अपने पंख फैलाए खड़ी दिख रही है और सारे नन्हे नन्हे चूजे उसके पंखों के बीच अपने आपको बरसात से बचाने के लिए खड़े हो गए हैं। आप देख सकते हैं कि मुर्गी को अपने भीगने की चिंता नहीं है। वो खुद भीग रही है लेकिन अपने बच्चों को बचाने के लिए छत बन गई है जिसके नीचे उसके बच्चे सुरक्षित पनाह ले सकें। हालांकि इससे पहले भी पंछियों के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें पंछी अपने बच्चों को खतरों से बचाने के लिए अपने पंखों के नीचे सुरक्षित कर लेते हैं। लेकिन हर वीडियो इसी बात का संदेश देता है कि मां तो आखिर मां होती है। 

Viral : बस में बैठ गाने सुन रहा था लड़का, महिला ने सीट मांगी और फिर...Video देखकर करेंगे सैल्यूट

ये वीडियो 24 घंटे में इतना वायरल हो गया है कि इसे अब 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक हजार से ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। इसे लगातार देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि इससे इंसानों को सबक मिल सके। 

यूजर इस वीडियो पर भावुक कर देने वाले कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर ये भी कह रहे हैं कि जब जो इन्हें खा जाते हैं तो कमेंट करने का हक नहीं है।

Viral Video: जंगल में दो 'बहनों' के बीच हुई जबरदस्त फाइट, यूजर बोले : छोरियां हाथ से निकल गईं

एक यूजर ने लिखा है - दुनिया में सबसे ताकतवर है मां। एक यूजर लिखता है - मां का दर्जा भगवान से बढ़कर है। एक यूजर ने लिखा है - मां तुझे सलाम। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।