1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Tik-Tok Video: चालाक लोमड़ी ने मरने की ऐसी शानदार एक्टिंग की, बेवकूफ बना जंगल का राजा

Tik-Tok Video: चालाक लोमड़ी ने मरने की ऐसी शानदार एक्टिंग की, बेवकूफ बना जंगल का राजा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 03:25 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 03:25 pm IST

एक्टिंग का कोर्स करने की बजाय इस लोमड़ी से एक्टिंग सीखनी चाहिए। कैसे जंगल के राजा को बेवकूफ बनाकर इस चालाक लोमड़ी ने अपनी जान बचाई। 

Tik-tok Video of clever Fox- India TV Hindi
चालाक लोमड़ी का टिक टॉक वीडियो

इस समय टिक Tik-Tok Videos का खूब ट्रेंड चल रहा है। जिसे देखो वो टिक टॉक वीडियो बना  रहा है।  लेकिन ये ट्रेंड अब इंसानों से आगे जानवरों तक पहुंच गया। ऐसे में एक चालाक लोमड़ी का टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को ऋतुपर्णा नामक टिक टॉक यूजर ने पोस्ट किया था जिसके बाद इसे तेजी से शेयर किया रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जंगल में एक चालाक लोमड़ी शेर के आने पर दम साध  कर मरने की एक्टिंग कर रही है। शेर इस कोशिश में  लगा है कि लोमड़ी कुछ हरकत करे तो वो उसे दबोच ले लेकिन लोमड़ी बिलकुल मरी हुई दिखने की एक्टिंग कर रही है।

जैसे ही शेर उससे नजर हटाता है, यूजर उस चालाक लोमड़ी को आंखें खोलकर देखते हुए पाते हैं और चौंक जाते हैं कि लोमड़ी को यूं ही शातिर और चालाक नहीं कहा जाता। 

आपको जंगल का नियम बता दें कि शेर कभी भी मरे हुए जानवर को नहीं खाता। शेर पहले शिकार करता है और फिर अपने शिकार का भोजन करता है। अगर शिकार पहले से मरा हुआ है तो शेर उसे छोड़कर चला जाता है। जंगल के राजा का ये नियम शायद लोमड़ी को पता होगा और उसने इस तरह मरने की एक्टिंग करके शेर का शिकार होने से खुद को बचा लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।