1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चाव से गोलगप्पे खाती गायों को देखकर लोग हुए हैरान, बोले : हाय रे लॉकडाउन

चाव से गोलगप्पे खाती गायों को देखकर लोग हुए हैरान, बोले : हाय रे लॉकडाउन

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 05, 2021 03:29 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 03:29 pm IST

इधर लोग घरों में कैद हैं औऱ उधर गायों का गोलगप्पे खाने वाला वीडियो उन्हें ललचा रहा है। 

cow video- India TV Hindi
cow video Image Source : INSTAGRAM/SREE130920

कोरोना के चलते अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन क्या लगा, लोगों के शौक को लाले पड़ गए। समोसे, गोलगप्पे नहीं मिल रहे और लड्डू जलेबी भी बंद हैं। ऐसे में लोगों को खासकर महिलाओं को शौक से मोहल्ले के गोलगप्पे याद आ रहे होंगे। इंसानों को गोलगप्पे मिल नहीं रहे और ऐसे में गायों को गोलगप्पे खाते देखा गया तो लोग हैरान हो गए। 

हालांकि ये वीडियो एक सप्ताह पहले का है लेकिन लोगों को पुराने चटकारों की याद दिला रहा है औऱ बता रहा है कि सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी चटखारे लेते हैं। 

इस वीडियो को sree130920 नामक यूजर ने इंस्टा पर शेयर किया और इसे काफी सराहा जा रहा है। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो गायें (एक बड़ी गाय और एक छोटी) गोलगप्पे के ठेले पर खड़ी हैं और दुकानदार उन्हें अपने हाथ से गोलगप्पे खिला रहा है। गजब बात  ये है कि दोनों गायें चाव से गोलगप्पे खा रही हैं। 

यूं भी गाय का नाम जेहन में आते ही आपको हरी घास औऱ चारा याद आता होगा। लेकिन गाय गोलगप्पे खाती है ये देखकर लोगों को अचंभा हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।