Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शेर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान तक दांव पर लगा बैठा है। ये वीडियो गिरगढ्डा के जमवाड़ा का बताया जा रहा है।
Related Stories
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो शेर पेड़ के नीचे बैठे हुए हैं। कुछ कदम की ही दूरी पर एक शख्स जमीन पर लेटकर सेल्फी क्लिक करा रहा है। हैरानी की बात ये है कि ये आदमी बहुत आराम से वीडियो बनवा रहा है। शेर को पल भर भी नहीं लगेगा उस तक पहुंचने में, लेकिन उसके चेहरे पर थोड़ा-सा भी डर दिखाई नहीं दे रहा है।
करीब 1 मिनट 15 सेकंड तक शख्स शेर के सामने लेटकर वीडियो बनवाता है। इसके बाद वो और उसका साथी वहां से चले जाते हैं।
बता दें कि ये पहला मामला नहीं है, जब किसी ने शेर के साफ सेल्फी क्लिक कराने की कोशिश की है। पहले भी इस तरह के वीडियो और फोटो वायरल हो चुके हैं।