1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान ने कॉलेज में स्टेज पर किया परफार्म, वायरल हुई तस्वीर

सुहाना खान ने कॉलेज में स्टेज पर किया परफार्म, वायरल हुई तस्वीर

 Published : Nov 14, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 04:31 pm IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कॉलेज में प्ले किया है। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

suhana khan viral photo- India TV Hindi
सुहाना खान वायरल फोटो

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हुई हैं। आए दिन सुहाना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बार एक फोटो वायरल हुई है जो उनके कॉलेज के प्ले की है। फोटो में सुहाना स्टेज पर परफार्म करती नजर आ रही हैं।

वायरल हो रही तस्वीर में सुहाना व्हाइट कलर की वेस्ट, ब्लैक ट्राउसर और ब्लैक कैप पहनकर परफार्म कर रही हैं। फोटो में सुहाना के को-स्टार भी हैं जो डरे हुए नजर आ रहे हैं।

सुहाना की इस फोटो को हजारों लाइक मिल चुके हैं। साथ ही उनके फैन्स कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'उफ ये अदा' तो वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत अच्छे एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी सीख रही हैं।

सुहाना अपने क्लासमेट की शॉर्ट फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू'। सुहाना खान इससे पहले 'रोमियो और जूलियट' प्ले काम कर चुकी हैं। उन्होंने लंदन में जूलियट का किरदार निभाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन