1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मासूम की जान के पीछे पड़े थे खूंखार कुत्ते, ड्रोन से दिखा सांसें रोक देने वाला नजारा

Video: मासूम की जान के पीछे पड़े थे खूंखार कुत्ते, ड्रोन से दिखा सांसें रोक देने वाला नजारा

 Published : Jul 23, 2020 06:17 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 06:30 pm IST

एक शिकार..अथाह रेगिस्तान और शिकार के पीछे दो खूंखार शिकारी कुत्ते। ड्रोन के जरिए बने इस वीडियो ने जिंदगी और मौत की जंग दिखाई है।

Video: मासूम की जान के पीछे पड़े थे खूंखार कुत्ते, ड्रोन के जरिए दिखी जिंदगी और मौत की खतरनाक जंग- India TV Hindi
Video: मासूम की जान के पीछे पड़े थे खूंखार कुत्ते, ड्रोन के जरिए दिखी जिंदगी और मौत की खतरनाक जंग

जिंदगी और मौत के बीच मामूली सी लकीर होती है। कई बार कोई बाथरूम में गिरने भर से मर जाता है और कई बार कोई आसमान से गिरने पर भी बच जाता है। सवाल ये है कि क्या वाकई ईश्वर किसी को बचा लेता है या खुद के भीतर ही वो जज्बा होता है कि जान सलामत रह सके। 

जिंदगी और मौत के बीच ऐसी ही एक बेहद रोमांचकारी जद्दोजहद रेगिस्तान में देखने को मिली। एक ड्रोन ने एक बेहद नन्हें और मासूम खरगोश के पीछे साक्षात यमराज की तरह पड़े दो खूंखार शिकारी कुत्तों का वीडियो बनाया है जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि हे भगवान बचा ले इस मासूम को। 

VIDEO VIRAL:बिल्डिंग में आग लगते ही 40 फीट की ऊंचाई से कूदे दो मासूम बच्चे, इसके बाद जो हुआ वो...

इस रोमांचक वीडियो को इंडिया टीवी के जर्नलिस्ट मनीष प्रसाद ने अपने ट्विटल हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो ड्रोन द्वारा बनाया गया है। मासूम से खरगोश के पीछे पड़े सालुकी प्रजाति के शिकारी कुत्तों की दौड़ देखकर यूजर के पसीने छूट रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा कमाल संभावित शिकार यानी नन्हें से खरगोश का है। अपनी चपलता के लिए मशहूर खरगोश जिस तरह इन खूंखार कुत्तों को छका रहा है, वो देखने लायक है। कभी कभी शिकार और शिकारी इतना नजदीक आ जाते हैं कि लगता है कि मानों अब शिकार हुआ कि तब शिकार हुआ। फिर अचानक स्विंग, रिवर्स जैसे दांव अपनाकर खरगोश उन्हें झका देता है।

कोरोना महामारी के बीच बर्थडे पर इन लड़कियों ने मैचिंग मास्क पहनकर कराया फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

क्या खरगोश बच पाएगा, इन खूंखार शिकारियों से? क्या कुत्ते खरगोश को दबोच लेंगे। आपको वीडियो का अंत खुद देखना होगा क्योंकि हम बताएंगे तो रोमांच और ईश्वर के फैसले का अंदाजा आप कैसे लगा पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।