1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते को चढ़ा फुटबॉल का जुनून, गोल हुआ तो ऐसे किया रिएक्ट कि वायरल हुआ वीडियो

कुत्ते को चढ़ा फुटबॉल का जुनून, गोल हुआ तो ऐसे किया रिएक्ट कि वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 10, 2021 11:01 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 11:01 am IST

फुटबॉल के मैच में जैसे ही गोल हुआ तो कुत्ता मारे खुशी के ऐसा उछला कि खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाया औऱ ये वाकया हो गया। 

dog viral video- India TV Hindi
dog viral video Image Source : TWITTER/RUPIN1992

क्रिकेट के बाद फुटबॉल ही ऐसा खेल है जिसका जुनून लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। कई ऐसे देश हैं जहां फुटबॉल को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन इंसानों के साथ साथ जानवर भी अगर इस खेल के दीवाने हो जाएं तो क्या होगा। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ते की फुटबॉल दीवानगी की कहानी दिख रही है।

इस शानदार वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जानवर भी कभी कभी मैच के रोमांचक मोड़ पर आकर इतने उत्साहित हो जाते हैं कि तरह तरह की हरकतें करने लगते हैं। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता अपनी मालकिन के साथ बैठकर फुटबॉल का मैच देख रहा है। कुत्ता सोफे पर मालकिन के साथ ही बैठा है औऱ वो मैच के पल पल बदलते नजारे को देखकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित है। एकाएक वो गोल होने पर इतना ज्यादा खुश हो जाता है कि खुद को संभाल नहीं पाता और उछल पड़ता है और फिर सोफे से ही गिर जाता है। इसे देखकर उसकी मालकिन हंसते हुए लोट पोट हो जाती है। 

सिर्फ मालकिन ही नहीं इस वीडियो को देखने वाले सभी लोग कुत्ते की हरकतों को देखकर हंस रहे हैं। यूजर अपने कमेंट्स में इस कुत्ते को सच्चा फुटबॉल प्रेमी बता रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा है - फुटबॉल का नशा ही ऐसा है। एक यूजर ने लिखा है- सब कुछ छोड़िए कुत्ते का जोश देखिए बस। 

एक यूजर ने लिखा है - जोश में होश नहीं खोना चाहिए। वहीं कई यूजर को कुत्ता बेहद ही क्यूट लगा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।