1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोसा वाले का स्टंट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तो यूजर बोले: पॉपुलर होने के लिए कुछ भी करोगे क्या!

डोसा वाले का स्टंट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तो यूजर बोले: पॉपुलर होने के लिए कुछ भी करोगे क्या!

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2021 10:59 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 11:02 am IST

डोसा उछालने का ये वीडियो वायरल तो हो गया है लेकिन साथ ही डोसा वाले भैया की जमकर खिंचाई भी हो गई है। लोग इस स्टंट को भोजन के अपमान से जोड़कर देख रहे हैं।

dosa stunt- India TV Hindi
dosa stunt Image Source : FB/STREET FOOD RECIPES

ये बात बिलकुल सही है कि भारत जितनी विविधताओं का देश है, यहां कदम कदम पर उतना ही टैलेंट भरा पड़ा है। लोग इतने कलाकार हैं कि सामान्य से काम को भी इतना कमाल का बना डालते हैं कि लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। ऐसे लोग हर जगह मिलेंगे। ऐसा ही एक करामाती डोसावाला अपने स्टंट की वजह से वायरल हो रहा है।

Viral Video: सांप को पानी पिलाकर पुण्य कमा रहा था शख्स, लोग बोले: दया तो ठीक है लेकिन..

आपको बता दें कि डोसा वाले भैया का ये वीडियो हिट तो हो गया है लेकिन भोजन के अपमान के मुद्दे पर यूजर उसकी लगातार खिंचाई भी कर रहे हैं। चूंकि भारत में भोजन को भगवान का रूप दिया गया है ऐसे में यूजर इस स्टंट को भोजन के अपमान से जोड़कर देख रहे हैं और डोसावाले को ऐसा न करने के लिए कहा है।

ये डोसावाला दक्षिण मुंबई के मंगलदास मार्केट में खड़ा होता है। इसकी डोसे की ठेली है। स्वाद में इसका डोसा कैसा है, ये तो खाने वाले ही बता पाएंगे लेकिन इसका डोसा परोसने का अंदाज वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इसके डोसा उछालकर परोसने के स्टाइल को जब वीडियो में कैद किया गया तो वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो में डोसा वाले के स्टंट को अब तक आठ करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। आइए देखते हैं कि कैसे ये डोसा वाला डोसे के साथ स्टंट करता है। 

Viral: अपनी ही शादी में दुल्हन ने कर डाला 'फूफा जैसा काम', मामला जानकर आप भी कहेंगे: ऐसा कौन करता है भई!

डोसा वाले की कलाकारी वाले वीडियो को स्ट्रीट फूड रेसिपी नामक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को एक दिलचस्प कैप्शन भी दिया गया है - सर्विंग डोसा लाइक ए बॉस।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तवे पर डोसा तैयार करने के बाद डोसा वाला भैया बिना देखे उसे पीछे की तरह उछाल देता है और पीछे काफी दूर खड़े शख्स की प्लेट में वो डोसा जाकर गिरता है। ना आगे न पीछे। कोई मिसकैच नहीं। ये डोसा उछालने वाले की कलाकारी है जो वो बिना देखे इस स्टाइल और नजाकत से डोसा उछालता है कि सीधे ग्राहक की प्लेट में जाकर गिरता है। 

निश्चित तौर पर ये हुनर लगातार काम करने के बाद आया है। डोसा वाले का ये वीडियो पिछले सप्ताह फेसबुक पर शेयर किया गया था जिसके बाद इसे लगातार देखा जा रहा है। 

Viral : जंगल में यूं हुई शेर की जासूसी, हाथ से निकला शिकार तो यूजर बोले: किसने कर दी चुगली

हालांकि चूंकि ये मामला भोजन से जुड़ा है इसलिए इस वीडियो पर वाहवाही के साथ साथ बुराई भी मिल रही है। जहां कई यूजरों को ये स्टंट पसंद आया है तो कइयों की नजर में ये भोजन के साथ खराब स्टंट है। अभी तक इस वीडियो पर करीब 32 हजार लोग कमेंट कर चुके हैं। 

एक यूजर ने लिखा है कि डोसे वाले ने यूट्यूब और इंस्टा पर पॉपुलर होने का तरीका डिकोड कर लिया है। 

एक यूजर लिखता है - भोजन को परोसने का कलात्मक तरीका। 

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि भोजन  भगवान की तरह है,पेट भरता है और इस तरह की चीजों से भोजन का अपमान होता है। 
वहीं एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह खाना उछालने का क्या मतलब है। यह भोजन के प्रति अरुचि पैदा कर सकता है।

एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है - भोजन को हवा में उछालने से क्या उसका स्वाद बढ़ जाएगा। पॉपुलर होने के लिए क्या क्या करोगे। वैसे ये बुरा मार्केटिंग आइडिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।