1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: चलती फ्लाइट में यात्री को टेप से बांधने पर मजबूर हुआ स्टाफ, वीडियो देखकर कहेंगे: सही किया

Viral: चलती फ्लाइट में यात्री को टेप से बांधने पर मजबूर हुआ स्टाफ, वीडियो देखकर कहेंगे: सही किया

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 05, 2021 01:20 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 01:20 pm IST

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक पैसेंजर को क्रू मेंबर्स पर चीखते-चिल्लाते और गालियां देते देखा जा सकता है।

Frontier passenger allegedly physically and sexually assaulted multiple members of the crew watch vi- India TV Hindi
Viral: चलती फ्लाइट में यात्री को टेप से बांधने पर मजबूर हुआ स्टाफ, वीडियो देखकर कहेंगे: सही किया Image Source : TWITTER: @K9SPAMS

हम अक्सर सोशल मीडिया या मीडिया के जरिए फ्लाइट्स से जुड़े मामले पढ़ते रहते हैं। कभी ये वाकये मजेदार होते हैं। फनी होते हैं तो कभी सोचने पर मजबूर कर देने वाले भी होते हैं। कभी फ्लाइट में कोई बवाल कर देता है तो कभी दुर्व्यवहार की बात भी सामने आती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइंस में। जहां एक पैसेंजर ने इतना विवाद खड़ा कर दिया कि फ्लाइट अटेंडेंट को उसे पूरे सफर के दौरान टेप से सीट पर बांधने को मजबूर होना पड़ा। 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक पैसेंजर को क्रू मेंबर्स पर चीखते-चिल्लाते और गालियां देते देखा जा सकता है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने दो फीमेल फ्लाइट अटेंडेंट को गलत तरीके से टच किया। उसने एक अन्य फ्लाइट अटेंडेंट के साथ हाथापाई की। इतना ही नहीं, जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो वो धमकी देने लगा कि उसके मां-बाप के पास 2 मिलियन डॉलर्स हैं। 

Viral Video:राजस्थान के घर में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, देखकर दहशत में आ गए लोग

बताया जा रहा है कि इस यात्री ने ड्रिंक पी और इसके बाद केबिन में शर्टलेस होकर घूम रहा था। इस शख्स की उम्र 22 साल बताई जा रही है। जब उसे दूसरे पैसेंजर ने शांत रहने की नसीहत दी तो उसने उसके चेहरे पर पंच मार दिया। 

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पैसेंजर अपनी इन हरकतों से बाज़ नहीं आया तो क्रू मेंबर्स को मजबूरन उसे टेप की मदद की सीट पर बांधने को मजबूर होना पड़ा। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।