अक्सर सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ अचानक घर में घुस आया और विशालकाय मगरमच्छ को देखकर डरे लोग अपनी जान बचाने के लिए छत पर भागने लगे।
Related Stories
यह हैरान कर देने वाला वीडियो राजस्थान के सवाई माधोपुर का है। न जाने कहां से एक आठ फीट लंबा मगरमच्छ एक घर में घुस गया। जिसे देख घर के लोगों की हालत खराब हो गई।
जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक परिवार घर में था तभी अचानक एक आठ फीट लंबा मगरमच्छ घर में घुस गया। मगरमच्छ घर में ऐसे टहल रहा है, जैसे मानो उसी का घर हो। जबकि अपने ही घर में असुरक्षित लोग जान बचाने के लिए छत पर जा कर खड़े हो गए क्योंकि उनके घर के अंदर आने और बाहर जाने का रास्ता बंद हो गया था। मगरमच्छ के घर में घुसने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। इस वाकये में किसी इंसान को नुकसान पहुंचने की बात सामने नहीं आई है लेकिन यहां लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
दस दिन से प्लास्टिक के डिब्बे में फंसा था कुत्ते का सिर, इस तरह निकाला गया
मजबूत खली को भी चाहिए हेलमेट की सुरक्षा, मुंबई पुलिस ने यूं समझाई हेलमेट की अहमियत
उधर वन विभाग को भी मगरमच्छ को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वीडियो में आप देख सकते है मगरमच्छ बड़े आराम से टहलता दिख रहा है और जैसे ही उसे पकड़ने के लिए उस पर रस्सियां डाली जाती है, वो तेजी से घूमने लगता है। फिर आखिरकार उसे पकड़ लिया जाता है।