1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी-पार्टी में मास्क लगाकर यूं खाएं खाना, मास्क वाली मैडम का जुगाड़ हो गया हिट

शादी-पार्टी में मास्क लगाकर यूं खाएं खाना, मास्क वाली मैडम का जुगाड़ हो गया हिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2020 10:36 am IST,  Updated : Nov 28, 2020 01:21 pm IST

शादी-पार्टी में मास्क लगाकर यूं खाएं खाना

funny mask viral video- India TV Hindi
शादी-पार्टी में मास्क लगाकर यूं खाएं खाना Image Source : INSTAGRAM: @EMMALOUISECONNOLLY

कोरोना काल ने लोगों का स्वास्थ्य ही नहीं उनका जीवन जीने का तरीका भी बदल डाला है। अब मास्क पहनना दिनचर्या बन चुका है। मास्क लाइफ के लिए इतना जरूरी हो गया है इसे पहने बिना आप घर से बाहर नहीं जा सकते। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है और रोज दावतों के मौके मिलेंगे। लेकिन वहां भी मास्क पहनना होगा तो लजीज खाने का स्वाद कैसे ले पाएंगे। ऐसा तो होगा नहीं कि शगुन देकर खाली पेट लौट आएं। दूसरी तरफ घर से बाहर कुछ भी खाना है तो मास्क उतारे बिना ये संभव नहीं। ऐसे में लोग परेशान हो गए थे।

ऐसे में जनता ने जुगाड़ खोज लिया है। आपका मास्क भी नहीं हटेगा और लजीज खाना भी पेट के अंदर जाएगा। हालांकि ये वीडियो पहले का है, लेकिन भारत में शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में आप बिना मास्क उतारे खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। बस इसके लिए ये जुगाड़ लगाना होगा।

Viral: दो अंगूठे वाला बेटा पैदा हुआ तो पिता ने उसका नाम रख दिया ऋतिक

ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कार में बैठी एक महिला मास्क हटाए बिना खाती दिख रही है। इस तरीके को शादी ब्याह में खाने का जुगाड़ बताकर काफी सराहा जा रहा है।  

फेसबुक पर इस वीडियो में महिला ने दरअसल दो मास्क लगाए हैं औऱ इसी के सहारे वो खा पा रही है। कोरोना काल में लाइफ जीने के लिए यूं भी लोगों ने न्यू नार्मल अपना लिया है जिसमें वो मास्क के साथ ही फैशनस फन और बाकी चीजें एंजाय करते दिख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।