1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लॉकडाउन में पति पर भारी पड़ा किचन डेब्यू, Tiktok वीडियो देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे

लॉकडाउन में पति पर भारी पड़ा किचन डेब्यू, Tiktok वीडियो देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2020 02:28 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 04:32 pm IST

कोरोना लॉकडाउन में पति जब पहली बार किचन में घुसे तो हुआ। इन वीडियोज को देखकर आप संकट के दौर में भी हंस पड़ेंगे।

funny tik tok videos- India TV Hindi
फनी टिक टॉक वीडियो

कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन है और लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में पुरुष कोशिश कर रहे हैं कि घर के कामकाज में पत्नियो की मदद करें और किचन के कामकाज भी सीख लें। 

इस दौरान कुछ लोग अपने किचन डेब्यू का टिकटॉक बना रहे हैं। कुछ लोग अपने घर के हालातों पर टिक टॉक वीडियो बनाकर मनोरंजन खोज रहे हैं। 

ऐसा ही एक वीडियो टिक टॉक पर वायरल हो रहा है। किचन में शायद पहली बार घुसे एक शख्स ने बीवी की मदद करने के लिए रोटी बेलनी चाही और फिर जो हुआ, वो आप देख लेंगे तो पेट पकड़ कर हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 

 

ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घर में बैठा शख्स खाना खा रहा है औऱ उसकी पत्नी जिस अंदाज में उसे खाना खिला रही है वो देखने लायक है। कोरोना संक्रमण से डरी बीवी ने मास्क पहन कर एक लंबे डंडे में बांधी करछी से पति को खाना सर्व किया पति की शक्ल देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।