1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: वरमाला पहनाते ही दुल्हन के कदमों में झुक गया दूल्हा, देखकर झेंप गई दुल्हन भी

Video: वरमाला पहनाते ही दुल्हन के कदमों में झुक गया दूल्हा, देखकर झेंप गई दुल्हन भी

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 03, 2021 02:22 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 02:22 pm IST

दूल्हे ने वरमाला के बाद जो कदम उठाया, उसे देखकर दुल्हन ताउम्र उसका सम्मान करती रहेगी।

groom video- India TV Hindi
groom video Image Source : INSTA/OFFICIAL_NIRANJANM87

शादी सात जन्मों का बंधन है। शादी के बंधन के साथ ही दो लोग प्यार के साथ साथ सम्मान के बंधन में भी बंध जाते हैं जो ताउम्र चलता है। ऐसा ही एक प्यार से विभोर कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है जिसमें दुल्हा दुल्हन के लिए खास कदम उठाता है। 

इस वीडियो को official_niranjanm87 नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में वरमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दुल्हन वरमाला पहना कर दूल्हे के पांव छूती है और फिर दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाता है। वरमाला पहनाने के बाद एकाएक दूल्हा झुकता है और हंसते हुए दुल्हन के पांव छूता है। दुल्हन झेंप कर उसे उठाती है और मुंह पर हाथ रखके अपनी झेंप और हंसी रोकने की कोशिश करती है। 

वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा शादी में एक दूसरे के प्रति समानता औऱ सम्मान को कायम रखना चाहता है। केवल पत्नी ही आदर और सम्मान न करें, ये पति का भी फर्ज है कि वो भी पत्नी के वही आदरभाव और सम्मान दिखाए जो पत्नी दिखाती है।

लोगों को ये वीडियो बेहद प्यारा लग रहा है। लोग दूल्हे की सोच को सलाम कर रहे हैं। कुछ लोगों ने दूलहे को सलाम किया है तो कुछ ने दुल्हन को लक्ष्मी का अवतार बताकर कहा है कि दुल्हन पैर छूने की हकदार होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।