1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Watch: आधी रात को पार्क में जिम करने आए भूत! वायरल वीडियो को डर गए लोग

Watch: आधी रात को पार्क में जिम करने आए भूत! वायरल वीडियो को डर गए लोग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2020 07:54 am IST,  Updated : Jun 13, 2020 06:05 pm IST

इस वीडियो में अजीबोगरीब घटना को देख लोग हैरान हैं। झांसी के एक पार्क में लगी जिम मशीन पर कौन कर रहा था कसरत। क्या वाकई भूत थे या मामला कुछ और था।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं, जिन पर विश्वास कर पाना काफी मुश्किल होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पार्क में बनी जिम मशीन अपने आप हिल रही है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है और डरा हुआ भी है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई एक्सरसाइज कर रहा है, लेकिन मशीन पर कोई भी नहीं बैठा है। 

इस अजीबोगरीब वीडियो को देख हर कोई दंग है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये हो क्या करा है। ये फेसबुक और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब झांसी पुलिस ने ट्विटर पर भूत की अफवाह का खंडन कर दिया है और हकीकत भी बताई है कि आखिर ये जिम मशीन अपने आप कैसे काम कर रही थी। उन्होंने लिखा- 'इस झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने पर कुछ सेकंड तक हिलता रहता है। किसी शरारती तत्व ने झूला हिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। पुलिस ने जाँच की और झूले को हिलाकर उसका वीडियो बनाया है। पुलिस शरारती तत्व को तलाश रही है। भूत की बात अफ़वाह है।'

 

इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का यही कहना था कि आखिर ये कैसे पॉसिबल हो सकता है। किसी ने फनी अंदाज में भी कमेंट किया है कि 'मिस्टर इंडिया खानदान लगता है।'

सोशल मीडिया पर लोगों के ऐसे रिएक्शन सामने आ रहे हैं:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।