1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाय को बचाने के लिए सैकेंड भर में 180 डिग्री घूमा कंटेनर, लोग बोले: शानदार ड्राइविंग

गाय को बचाने के लिए सैकेंड भर में 180 डिग्री घूमा कंटेनर, लोग बोले: शानदार ड्राइविंग

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 25, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 01:27 pm IST

किसी मासूम की जान बचाने के लोग क्या क्या कर जाते हैं। एक हैवी ट्रक के ड्राइवर ने कुछ ऐसा किया कि लोग हैरान हो गए हैं।

truck video- India TV Hindi
truck video Image Source : INSTAGRAM/SARCASM.SOCIAL

हैवी ड्राइविंग करना या भारी गाड़ियां चलाना बच्चों का खेल नहीं है।  बड़े बड़े चक्कों वाले ट्रक और कंटेनर सड़क पर चलते हुए दैत्य से प्रतीत होते हैं लेकिन इनको चलाने वाले ड्राइवरों का दिल भी वैसा ही है जैसा आम इंसान का होता है। दिन रात सड़क पर चलने वाले ये हैवी ड्राइवर भी कभी कभी ऐसे काम कर डालते हैं कि लोग इनकी तुलना फरिश्तों से करने लगते हैं। 

ऐसे ही एक फरिश्ते का वीडियो वायरल हो है जिसने सड़क पर एक गाय को बचाने के लिए अपने हैवी कंटेनर को सैकेंड भर में 180 तक घुमा दिया। बिलकुल फिल्मी स्टाइल में..

इस शानदार लेकिन हैरतअंगेज वीडियो को sarcasm.social नामक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है - एवरी लाइफ मैटर यानी हर जान मायने रखती है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गाय सड़क पार कर रही है, गाय जब बीच सड़क पर आती है तो सामने से हैवी कंटेनर आता दिखता है और गाय तेजी से एक तरफ भागती है..उधर हैवी कंटेनर का ड्राइवर हेरतअंगेज तरीके से गाड़ी को 180 डिग्री घुमाकर गाय को बचाकर गाड़ी को रोक लेता है। गाय तो बच जाती है लेकिन ये कारनामा वीडियो में रिकार्ड हो जाता है। 

लोग इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं। इतने कुशल ड्राइवर की स्किल की सराहना हो रही है 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।