1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तांत्रिक के कहने पर बीवी दिन रात खिलाती थी लड्डू, परेशान पति ने उठाया बड़ा कदम

तांत्रिक के कहने पर बीवी दिन रात खिलाती थी लड्डू, परेशान पति ने उठाया बड़ा कदम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2019 02:19 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 05:00 pm IST

पति ने अदालत को बताया कि उसकी बीवी उसे सुबह शाम सिर्फ लड्डू ही खिलाती रहती है। उसे तलाक चाहिए।

laddoo- India TV Hindi
laddoo Image Source : GOOGLE

हर पति चाहता है कि उसकी बीवी उसे खिलाती पिलाती रहे। लेकिन अपनी बीवी की इसी आदत से परेशान होकर एक शख्स तलाक पाने के लिए कोर्ट पहुंच गया। इस शख्स ने अपनी पत्नी की लड्डू खिलाने की आदत से परेशान होकर तलाक की अर्जी दाखिल की है। मामला मीडिया में आने के बाद वायरल हो गया है। 

मामला मेरठ का है,जहां एक शख्स ने तलाक की अर्जी दायर करते हुए कहा कि उसकी बीवी उसे सुबह और शाम को सिर्फ लड्डू खिलाती है। इस जोड़े की शादी को दस साल हो चुके हैं औऱ दोनों के तीन बच्चे भी हैं, लेकिन लड्डुओं की लड़ाई में तलाक की नौबत आ गई है।

मेरठ की पारिवारिक अदालत में उस वक्त रोमांचक नजारा पैदा हो गया जब तलाक की अर्जी लेकर आए शख्स ने कहा कि उसकी बीवी उसे सिर्फ लड्डू खिलाती है। शख्स ने बताया कि कुछ समय पहले वो बीमार हो गया था। उसकी पत्नी पहले तो डॉक्टर के पास गई और कुछ दिन इलाज कराया। लेकिन कुछ दिन बाद वो एक तांत्रिक के पास गई और तांत्रिक ने उसे जो इलाज बताया वो पति के गले की फांस बन गया।

दरअसल तांत्रिक ने पत्नी से कहा कि वो पति को रोज सुबह चार लड्डू औऱ शाम को चार लड्डू खिलाए। यहां तक तो ठीक था लेकिन इन लड्डुओं के अलावा पति को कुछ भी खाने पीने को नहीं मिलता था। पहले तो पति ने पत्नी को प्यार से समझाया औऱ ये टोटका छोड़ने को कहा लेकिन जब पत्नी नहीं मानी तो पति तलाक मांगने अदालत तक जा पहुंचा।

अब अदालत ने दोनों से परिवार विवाद सुलझाने के लिए काउंसलर की बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया। उधर काउंसलरों की सलाह के बाद भी पत्नी का रवैया बदला नहीं है। उसका कहना है कि वो लड्डू खिलाने की प्रक्रिया जारी रखेगी। काउंसलरों ने कहा कि बीवी को पूरा यकीन है कि लड्डू खाने से उसका पति ठीक हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।