1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इला अरुण ने कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 'सुन लो ना' गाना गाया

इला अरुण ने कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 'सुन लो ना' गाना गाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2020 02:46 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 02:46 pm IST

कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। इसके प्रति जागरुकता फैलाने के लिए सिंगर इला अरुण ने सुन लो ना गाना गाया है।

ila arun viral song- India TV Hindi
इला अरुण Image Source : YOUTUBE

कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है। इससे बचने के लिए देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। इस समय में सरकार लोगों से घर पर रहने और कुछ नियमों का पालन करने के लिए कह रही है ताकि खुद को इस वायरस से बचाया जा सके। सिंगर इला अरुण ने कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक गाना गाया है। 

इला अरुण के गाने का नाम सुन लो ना है। इस गाने में वग बता रही हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग करें, बार-बार हाथ धोएं और घर से बाहर ना निकलें। गाने के बोल लिखे और कंपोज दोनों ही इला अरुण ने किया है।

आपको बता दें दुनियाभर में कोरोना वायरस से 2,008, 744 लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 11439 पहुंच गई है और 370 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।