1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 10 साल बाद मिली लता मंगेशकर के गानों से वायरल हुई इस महिला की बेटी, देखने के बाद आंखे हुई नम

10 साल बाद मिली लता मंगेशकर के गानों से वायरल हुई इस महिला की बेटी, देखने के बाद आंखे हुई नम

 Published : Aug 14, 2019 04:48 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 05:12 pm IST

लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाकर पश्चिम बंगाल की रानू सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई हैं

लता मंगेशकर का...- India TV Hindi
लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना गाने वाली रानो

लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाकर पश्चिम बंगाल की रानू सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई हैं। रानो की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुई उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। हाल ही में रानो की मेकओवर वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब यह खबर आ रही है कि रानो की जिंदगी में एक नई खुशी ने दस्तक दी है। हाल ही में 10 साल बाद रानू अपनी बेटी से मिली हैं। कुछ समय पहले रानू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह लता मंगेशकर का फेमस गाना 'एक प्यार का नगमा' है गाना गा रही थी। 

आपको बता दें कि रानू की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रानू को अपनी 10 से बिछड़ी अपनी बेटी मिल गई। रानू की बेटी ने घर पर आकर उनसे मुलाकात की। इस पर रानू ने कहा- "ये मेरा दूसरा जन्म है और मैं इसे बेहतर बनाने की हर तरह से कोशिश करूंगी।" बता दें कि रानू का 2 मिनट का यह वीडियो पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के राणाघाट स्टेशन पर एक यात्री अतिंद्र चक्रवर्ती ने रिकॉर्ड किया था। जब इस यात्री के द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तब से रानू सुपरस्टार बन गई है। 

वीडियो वायरल होने के बाद रानू से कई संगीतकार और प्रोड्यूसर को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही रानू को कई स्टेज शो करने के ऑफर भी मिले है। लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश रानू के फेवरेट सिंगर्स हैं।

ये भी पढ़ें:

रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाने वाली महिला का हुआ मेकओवर, नए लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

रेलवे स्टेशन पर इस महिला ने गाया लता मंगेशकर का ये गाना, आवाज सुन खुद को तारीफ करने से नहीं पाएंगे रोक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।