1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 19 साल बाद भी करण जौहर की इस फिल्म का विदेश में अब भी है क्रेज, फैंस खुद शूट कर पोस्ट कर रहे ऐसा वीडियो

19 साल बाद भी करण जौहर की इस फिल्म का विदेश में अब भी है क्रेज, फैंस खुद शूट कर पोस्ट कर रहे ऐसा वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 08:34 pm IST

बॉलीवुड फिल्मों और गानों की धूम ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी है। इसका जीता जागता उदाहरण ये वायरल वीडियो है।

Bole Chudiyan - India TV Hindi
Bole Chudiyan  Image Source : YOU TUBE

बॉलीवुड फिल्मों और गानों की धूम ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी है। इसका जीता जागता उदाहरण ये वायरल वीडियो है। करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम साल 2001 में रिलीज हुई थी लेकिन ये फिल्म और इसके गानों का क्रेज लोगों में इतना है कि इसका स्पूफ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को इंडोनेशियन बॉलीवुड फैंस अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को बनाने का मकसद साल 2001 में आए सुपरहिट सॉन्ग बोले चूड़ियां को ट्रिब्यूट देना है। इस वीडियो की खास बात है कि इसमें जितने लोग भी नजर आ रहे हैं सभी ने फिल्म के असल गाने की तरह ही ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही गाने का हर एक एक्शन वही है जो इस फिल्म के ओरिजनल गाने में किया गया था। 

इस वीडियो को यू ट्यूब पर अब तक 1.2 मिलियन लोग देख टचुके हैं। इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं ये वीडियो सोशल मीडिया पर कितना वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहा है। 

वैशाली सिंह नाम की यूजर ने लिखा- 'आप लोग सही में बहुत प्रतिभाशाली हैं। इस तरह का वीडियो बनाने के लिए आप लोगों ने बहुत मेहनत की होगी। काबिले तारीफ है ये।' 

फरहाना नाम की यूजर ने लिखा- 'इन लोगों ने इसे कितना परफेक्टली किया है। एक्सप्रेशन, कॉस्टयूम और बाकी सब कुछ बेहतरीन है। इन लोगों ने इसे बनाने में सही में बहुत मेहनत की है। कैमरामैन का काम भी काबिले तारीफ है।' 

वीर नाम के यूजर ने लिखा- 'बेहतरीन..ये गाना मेरे लिए बहुत खास है। भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड डांस और मस्ती। आप लोगों को इस कार्य की सराहना करते हैं। ढेरा सारा प्यार।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।