1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. करीना कपूर कमल के फूलों से भरे तालाब में यूं आईं नजर, बार-बार देखी जा रही फोटो

करीना कपूर कमल के फूलों से भरे तालाब में यूं आईं नजर, बार-बार देखी जा रही फोटो

 Published : Jun 25, 2019 07:29 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 07:29 pm IST

करीना कपूर की एक फोटो इंस्टाग्राम पर छाई हुई है, इस फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर कमल के फूलों से भरे तालाब में नजर आ रही हैं।

Kareena kapoor khan- India TV Hindi
Kareena kapoor khan Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन इनकी फोटो और वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटरोती हैं। करीना कपूर की एक फोटो इंस्टाग्राम पर छाई हुई है, इस फोटो में बॉलीवुड करीना एक तालाब में नजर आ रही हैं, जिसमें उनके चारों तरफ कमल के फूल खिले हुए हैं। करीनाके साथ ही उस तालाब में कई लोग मौजूद हैं, जो शूटिंग की तैयारी में लगे हुए हैं। फोटो में करीना कपूर का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है।

यह फोटो एक साबुन के विज्ञापन की शूटिंग की है। इस विज्ञापन के लिए करीना कपूर शूटिंग की पूरी टीम के साथ कमल के फूल से भरे तालाब में दिखाई दीं। शूटिंग के लिए करीना कपूर का मेकअप मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रेक्टर ने किया है। फोटो में शूटिंग के साथ पूरी टीम काफी मस्ती भी कर रही है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक करीना कपूर करीब 6 साल बाद आमिर खान के साथ फिल्मों में काम करती नजर आएंगी। करीना कपूर '3 इडियट्स' के बाद अब फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए आमिर खान के साथ पर्दे पर दिखेंगी।

इन सबके अलावा करीना कपूर खान 'डांस इंडिया डांस' में जज की भूमिका में भी नजर आ रही हैं। वहीं करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर तक रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी होंगे। 'गुड न्यूज' सेरोगेसी पर आधारित है। गुड न्यूज को को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसका प्रोडक्शन 'धर्मा प्रोडक्शन' और 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के बैनर तले किया जा रहा है।

Also Read:

TikTok की भारी भरकम सेलेब्रिटी है ये लड़का, इसके जबरदस्त ठुमके देख थम जाएगा दिल

Viral Video: अस्पताल में फर्श पर सो रहा था शख्स, कुर्ते में घुस गया सांप...और फिर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।