1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जब संडे को ओवरटाइम करना पड़ जाए, देखकर आप भी कहेंगे : ये तो नाइंसाफी हो गई!

Video: जब संडे को ओवरटाइम करना पड़ जाए, देखकर आप भी कहेंगे : ये तो नाइंसाफी हो गई!

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 24, 2021 10:28 am IST,  Updated : Jul 24, 2021 10:28 am IST

आपको भी को संडे को या आपकी छुट्टी के दिन काम करने के लिए कहा जाए तो शायद आपका भी ऐसा ही रिएक्शन हो सकता है। 

lazy dog- India TV Hindi
lazy dog Image Source : TWITTER/@REXCHAPMAN

दुनिया में हर एक दिन की खासियत है। जैसे मंडे से लेकर फ्राइडे तक लोग जमकर काम करते हैं औऱ फिर वीकेंड मनाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को वीकेंड पर भी काम करना पड़ता है और ऐसे लोगों की मजबूरी समझी जा सकती है। कुछ ही मजबूरी एक बेचारे कुत्ते पर आ पड़ी जिसका मालिक उसे जबरदस्ती एक्सरसाइज करवा रहा था।

 
इस शानदार और बेहद प्यारे वीडियो को Rex Chapman नामक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने कुत्ते को एक्सरसाइज करवाने पार्क लाया है। मालिक कुत्ते को हर्डल्स पार करवा कर चुस्त दुरुस्त और तेज तर्रार बनाना चाहता है। वो कुत्ते को पोल्स के आस पास घुमा रहा है औऱ कुत्ता बेमन से धीरे धीरे घूम रहा है। फिर मालिक कुत्ते को एक और हर्डल पार करवाने आगे लाता है। उसे लगता है कि कुत्ता कूद मारकर इसे पार कर लेगा लेकिन कुत्ता महा आलसी निकला और हर्डल के बीच में लटक गया। वो ऐसा लटका कि पट्टा खींचने के बावजूद लुंज पुंज उसी हर्ड पर पड़ा रहा। 

इस वीडियो में कुत्ते का आलस देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। कुछ लोगों को कुत्ते पर तरस भी आ रहा है और कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ता मालिक को चकमा दे रहा है। 

इस वीडियो को अब तक 37 लाख लोग देख चुके हैं। एक लाख पच्चीस हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है और इस पर 20 हजार से ज्यादा रीट्वीट हुए हैं। करीब पांच हजार लोगों ने इसे कोट करके अपनी वॉल पर शेयर किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।