1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर शुरू किया #WhatsOnYourPhone गेम, फैन्स ने शेयर किया वॉलपेपर के स्क्रीनशॉट

माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर शुरू किया #WhatsOnYourPhone गेम, फैन्स ने शेयर किया वॉलपेपर के स्क्रीनशॉट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2020 06:59 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 07:25 pm IST

माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपने फोन के वॉलपेपर का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है। उसके बाद फैन्स से भी अपने मोबाइल के स्क्रीनशॉर्ट शेयर किए हैं।

madhuri dixit- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने अपने फैन्स के साथ एक गेम खेला है। माधुरी दीक्षित ने #WhatsOnYourPhone अपने फोन के वॉलपेपर का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया और फैन्स से भी शेयर करने के लिए कहा।

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया- दोस्तों, चूंकि लॉकडाउन ने हम सभी को अपने फोन के साथ बांध दिया है, मैंने सोचा क्यों इसे थोड़ा मज़ेदार बनाया जाए। मैं अपने फोन के वॉलपेपर का स्क्रीनशॉट शेयर कर रही हूं और आपका देखने के लिए उत्सुक हूं। आइए, शुरू करते हैं। #WhatsOnYourPhone

इसके बाद से माधुरी दीक्षित के फैन्स ने अपने वॉलपेपर का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करना शुरू कर दिया। कई फैन्स के वॉलपेपर पर तो माधुरी दीक्षित की ही फोटो लगी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।