1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भूखी चिड़िया को अपनी ही थाली में खाना खिलाते शख्स का Video Viral, देखकर दिन बन जाएगा

भूखी चिड़िया को अपनी ही थाली में खाना खिलाते शख्स का Video Viral, देखकर दिन बन जाएगा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 17, 2021 10:24 am IST,  Updated : Jun 17, 2021 04:46 pm IST

कुछ लोग पशु पक्षियों से इतना प्यार करते है कि प्यार के साथ साथ खाना भी बांट लेते हैं। इस शख्स का वीडियो आपको पंछियों से प्यार करने को मजबूर कर देगा।

bird lover- India TV Hindi
bird lover Image Source : INSTAGRAM/DESALEMEGHARAJ

जो इंसानों के साथ साथ जीवों के साथ भी दया करता है, असली इंसान वही कहलाता है। दूसरों के प्रति करुणा और दया का भाव ऱखने वाले लोग ही आज के दौर में इंसानियत को जिंदा रखे हुए हैं, वरना स्वार्थी लोगों से दुनिया भरती जा रही है। इंसानियत पर विश्वास बनाए रखने वाला ऐसा ही एक शानदार और भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। 

बच्चे की खातिर शेरों के झुंड से भिड़ गई अकेली भैंस, मां की ममता को सलाम कर रहे लोग

भूखे जानवरों और पंछियों को दाना पानी खिलाने के वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन किसी पंछी को अपनी ही थाली में खाना खिलाता ये शख्स लोगों की निगाह में ऐसा हीरो बन गया है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

इस वीडियो को देसालेमेघराज नामक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। उसने कैप्शन में लिखा है - मेरे पिता, पशुप्रेमी। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी ढाबे या होटल में खाना खा रहा है। एक छोटी सी चिड़िया उसकी ही थाली में खाना खा रही है, वो बिना डरे अपनी चोंच से चावल खा रही है। ये शख्स थाली के एक कौने में उसके लिए खाना निकाल कर रखता है औऱ चिड़िया बिना डरे उसे खा लेती है।

Viral Video: पानी में योग करती महिला का बिगड़ा बैलेंस, देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग

इस प्यारे से वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। पशु पक्षियों से प्रेम और समभाव रखने वाले इस शख्स की सराहना हो रही है और लोग इसे दुआएं भी दे रहे हैं। 

वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे लगातार शेयर किया जा रहा है। 

एक यूजर ने लिखा है - तुम देवता हो। वहीं एक यूजर ने लिखा है - चिड़िया ने एक अच्छे दिल के आदमी को चुना है।

अपनी ही शादी में गोलगप्पे खाने पहुंच गई दुल्हन, यूजर बोले: शादी अपनी जगह गोलगप्पे अपनी जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।