1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बड़े दिल वाले शख्स का दीवाना हुआ सोशल मीडिया, बंदरों के लिए कर डाली केला पार्टी

इस बड़े दिल वाले शख्स का दीवाना हुआ सोशल मीडिया, बंदरों के लिए कर डाली केला पार्टी

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 23, 2021 10:54 am IST,  Updated : Jun 23, 2021 10:54 am IST

परिचितों और रिश्तेदारों के लिए पार्टी तो सभी करते हैं। बड़े दिल वाला वो है जो जानवरों के लिए शानदार पार्टी कर दे। 

monkey feeder- India TV Hindi
monkey feeder Image Source : FB/MONKEY STORIES

दुनिया में हर प्राणी को दूसरे प्राणी से प्रेम औऱ सदभावना रखने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग जानवरों को बेवजह तंग करते हैं और मजे लेते हैं। जबकि ऐसे लोग भी हैं जो जानवरों के लिए खुले दिल से काम करते हैं, उनका पेट भरते हैं। ऐसे ही एक इंसान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने बंदरों के लिए केला पार्टी आयोजित की और बंदरों ने जमकर मजे लिए। सोशल मीडिया पर इस शख्स को बड़े दिल वाला कहा जा रहा है।

ये शानदार औऱ दिल को खुश कर देने वाला वीडियो मंकी स्टोरीज नामक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदरों की बहुतयात वाले किसी इलाके में एक शख्स अपनी कार लेकर आता है और डिक्की खोल देता है। अंदर ढेर सारे केल हैं। डिक्की खुलते ही बंदरों की मौज आ जाती है और वो केलों के टूट पड़ते हैं। फिर ये आदमी अंदर से केले निकाल कर बाहर खड़े बंदरों को भी देता है। 

फिर कुछ देर में उसके साथ एक और युवती आ जाती है और वो उसकी मदद करते हुए डिक्की में से केले निकाल निकाल कर बंदरों को देने लगते हैं। ये लोग बंदरों को लाई भी खिला रहे हैं। तीसरी एक महिला अपने हाथ से बंदरों को एक एक केला बांटती दिखती है। 

वीडियो काफी अच्छा है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। लोग इसे पुण्य और इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 38 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं औऱ दस लाख से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं।

33 हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए इस शख्स की प्रशंसा की है और कहा है कि ऐसा करना इंसानियत पर भरोसा कायम रखने की बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।