1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अटक गई थी पंछी की सांसें, मुंह से सांस देकर शख्स ने बचाई जान, देखकर कहेंगे : इंसानियत की मिसाल

अटक गई थी पंछी की सांसें, मुंह से सांस देकर शख्स ने बचाई जान, देखकर कहेंगे : इंसानियत की मिसाल

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 10, 2021 09:51 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 09:52 am IST

डॉक्टर जान बचाने के लिए सीपीआर यानी मुंह से सांस देने की प्रक्रिया अपनाते हैं। इस शख्स ने पंछी की जान बचाने के लिए वही तरीका अपनाया।

bird rescue- India TV Hindi
bird rescur Image Source : TWITTER/@SANDEEPIFS

दूसरों की जान बचाना इंसानियत का काम कहा जाता है। मासूम और मजबूरों की मदद करने वालों को हमेशा दुआएं मिलती हैं। ऐसे ही एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने मर रहे एक पंछी की मदद करने के लिए उसे अपने मुंह से सांस देकर बचा लिया। सोशल मीडिया पर इस शख्स की खूब तारीफ हो रही है और लोग इसे दुआएं दे रहे हैं। 

यह वीडियो आईएफएस अधिकारी संदीप त्रिपाठी ने हाल ही में शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी एक पंछी को चैक कर रहा है। पंछी की हालत खराब है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। तब ये शख्स उसे मुंह से सांस देकर बचाने की कोशिश करता है औऱ कोशिश कामयाब हो जाती है। डॉक्टरी भाषा में मुंह से सांस देने की प्रक्रिया को सीपीआर कहा जाता है। 

त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा है - कूकाबुरा पक्षी को फिर से जिंदगी देने की दिल छू लेने वाली कहानी। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आया और बचाने वाले को लोग इंसानियत को आगे ले जाने वाला बताने लगे। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वो शख्स कभी पंछी की छाती दबाता है और कभी उसे मुंह से सांस देने की कोशिश करता है कि पंछी सांस ले पाए। उसके बाद वो  कंप्रेसर की मदद लेता है औऱ पंछी ठीक हो जाता है। वो फड़फड़ा कर उठ जाता है। 

बताया जाता है कि इसके बाद कूकाबूरी पक्षी रोज इस शख्स से मिलने आता था। शख्स ने इसे जार्ज का नाम दिया और दोनों दोस्त बन गए। एक पंछी के लिए किया गया प्रयास इस शख्स को हीरो बनाता है और पंछी ने भी अपने ही तरीके से इसके लिए अपनी कृतज्ञता जाहिर की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।