1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गलत ओवरटेक करते शख्स को ऊंट ने सिखाया ऐसा सबक, देखकर कहेंगे : इंडिया में ऐसी ट्रैफिक पुलिस चाहिए..

गलत ओवरटेक करते शख्स को ऊंट ने सिखाया ऐसा सबक, देखकर कहेंगे : इंडिया में ऐसी ट्रैफिक पुलिस चाहिए..

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2021 11:25 am IST,  Updated : Feb 19, 2021 11:35 am IST

कई बार गलती करने के तुरंत बाद सजा मिल जाती है। ये सजा या तो कुदरत देती है या जानवर। इस बार एक ऊंट ने सिखाया है कि गलत ओवरटेक करना कितना गलत है।

camel kick- India TV Hindi
camel kick Image Source : TWITTER/SUSANTANANDA3

सड़क पर चलने के लिए  कई तरह के नियम बनाए गए हैं। लेकिन आजकल जिसे देखो, जल्दी में रहता है। इसी जल्दीबाजी में लोग सड़क के नियमों का पालन नहीं करते और फिर हादसे हो जाते हैं। कोई गलत ओवरटेक करता है तो कोई दूसरों की लेन में घुस जाता है। ऐसे में इनको सबक सिखाने का ठेका शायद ऊंटों ने ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक क्यूट सा वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें गलत ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे शख्स को जानवरों ने शानदार सबक सिखाया है।

Viral Video: सांप को पानी पिलाकर पुण्य कमा रहा था शख्स, लोग बोले: दया तो ठीक है लेकिन..

इस छोटे से वीडियो क्लिप को भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसका कैप्शन दिया गया है - लेन ड्राइविंग का सम्मान करें।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ऊंट एक सड़क पर गुट बनाकर जा रहे हैं। आगे उनका मालिक चल रहा है औऱ सभी ऊंट उसके पीछे पीछे चल रहे हैं। तभी एक बाइक सवाल शख्स पीछे से आता है और उनकी लेन के नजदीक चलते हुए लेन में घुसने का प्रयास करता है। ऐसे में गुस्साकर एक ऊंट इस बाइक सवार को जबरदस्त लात मारता है और बाइक सवार बाइक से गिरते गिरते बचता। 

Viral : जंगल में यूं हुई शेर की जासूसी, हाथ से निकला शिकार तो यूजर बोले: किसने कर दी चुगली

यूजर ऊंटों की इस जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर हैरान हो रहे हैं औऱ लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है - नियम तो नियम होते हैं, उनका पालन करना चाहिए। 

एक यूजर ने लिखा है - पीछे पीछे चलना था ना..बहुत जल्दी थी।
एक यूजर ने ऊंट की हरकत पर लिखा है -टोटल दादागिरी।
एक यूजर ने सड़क के नियम समझाते हुए लिखा है - बाएं से ओवरटेक नहीं करना चाहिए। 

OMG: इस शख्स को अमिताभ बच्चन समझ कर घेर लेते हैं लोग, आप भी मांग बैठेंगे ऑटोग्राफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।