1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG: इस शख्स को अमिताभ बच्चन समझ कर घेर लेते हैं लोग, आप भी मांग बैठेंगे ऑटोग्राफ

OMG: इस शख्स को अमिताभ बच्चन समझ कर घेर लेते हैं लोग, आप भी मांग बैठेंगे ऑटोग्राफ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2021 01:53 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 02:02 pm IST

कई बार लोग इन्हें अमिताभ बच्चन समझ लेते हैं औऱ ऑटोग्राफ के लिए घेर कर खड़े हो जाते हैं। शशिकांत अमिताभ बच्चन जैसे दिखते भी हैं और उनकी आवाज भी बिग बी की तरह है।

shashikan pedwal- India TV Hindi
shashikan pedwal Image Source : INSTAGRAM/SHASHIKAN PEDWAL

अपनी अदाकारी, कामयाबी और विनम्रता के बल पर बॉलीवुड के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन यूं तो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं लेकिन कई लोग उनकी अदाकारी देखकर सीखने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए आने वाला हर शख्स अमिताभ बच्चन की तरह अदाकारी करके बॉलीवुड में कामयाबी चाहता है। लेकिन बिग बी तो एक ही हैं, ऐसे में अगर लोगों को बिग बी की भी जैरॉक्स कॉपी मिल जाए तो क्या कहने। 

Viral: बेपरवाह मौत के सामने 7 घंटे तक दुबकी रही जिंदगी, कैसे बची कुत्ते की लाइफ, यूजर हुए अचंभित

जी हां, जैसे बॉलीवुड में कई स्टारों के हमशक्ल हैं, वैसे भी अमिताभ बच्चन के हमशक्ल भी उनकी ही मूरत लगते हैं। बात हो रही है प्रोफेसर शशिकांत पेडवाल की। इन्हें देखकर लोग धोखा खा जाते हैं कि कहीं सचमुच ही तो महानायक उनके सामने आकर खड़े हो गए हैं। 

शशिकांत पेडवाल महाराष्ट्र पुणे में रहते हैं औऱ वो खुद अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। शशिकांत पुणे लोनावला में स्थितइंडियन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI)में डीजल मैकेनिक्स के प्रोफेसर हैं। वो यहां छात्रों के बीच तो लोकप्रिय हैं ही, साथ ही उनके टिक टॉक वीडियोज देश के साथ साथ विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं। 

Viral Video : रेस शुरू होते ही लड़खड़ा कर गिर पड़ा खिलाड़ी, फिर जो हुआ..देखकर कहेंगे : 'असली बाजीगर'

शशिकांत को लोग अमिताभ क्यों मानते हैं, इसके कई कारण हैं। एक तो उनका चेहरा अमिताभ से मिलता है, उनका अंदाजे बयां भी अमिताभ से मिलने के साथ साथ उनकी आवाज भी बिग बी से काफी मेल खाती है। जब वो बोलते हैं तो लगता है मानों खुद अमिताभ बोल रहे हों।

https://www.instagram.com/p/CINLymSHP8W/?utm_source=ig_web_copy_link

शशिकांत पढ़ाने के साथ साथ अमित जी की मिमिक्री भी करते हैं। पहले वो ऑर्केस्ट्र्रा में अमित जी की मिमिक्री करने के लिए स्पेशल तौर पर बुलवाए जाते थे। उन्हें इस काम के लिए स्टेज पर बुलाया जाता है। कई तरह के प्रोग्राम होते हैं जहां वो जाते हैं। शशिकांत टिक टॉक पर भी वीडियो  बनाया करते थे  और इन वीडियो की बदौलत देश के साथ साथ विदेशों में भी उनके फैंस बन गए। वो न्यूयॉर्क,  मॉरीशस में भी कई प्रोग्राम करके आ चुके हैं।

शशिकांत कहते हैं कि कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात के लिए भी उनको बुलाया जाता है।उन्हें बहुत राहत मिलती है जब कैंसर पीड़ित बच्चे उन्हें अमिताभ समझ कर मिलते हैं और खुश हो जाते हैं। इस काम के लिए शशिकांत पैसे नहीं लेते, बकौल शशिकांत इस काम को करने से उनको मन की शांति मिलती है कि चलो उनकी कला किसी काम तो आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।