1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video : रेस शुरू होते ही लड़खड़ा कर गिर पड़ा खिलाड़ी, फिर जो हुआ..देखकर कहेंगे : 'असली बाजीगर'

Viral Video : रेस शुरू होते ही लड़खड़ा कर गिर पड़ा खिलाड़ी, फिर जो हुआ..देखकर कहेंगे : 'असली बाजीगर'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2021 11:39 am IST,  Updated : Feb 05, 2021 12:41 pm IST

जीतने वाले तो बहुत होते हैं,हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। असली जिंदगी में भी एक बाजीगर दिख गया...इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि जिंदगी की रेस में भी ऐसा ही होता है।

racer video- India TV Hindi
racer video Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3

जिंदगी को एक लंबी रेस कहा जाता है क्योंकि यहां इंसान को कई तरह के अनुभव होते हैं। कभी वो हारता है तो कभी जीतता है। कभी गिरता है तो कभी संभल कर उसी मैदान को फतह कर डालता है। कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज नजारा वायरल हो रहा है। यहां मैदान की रेस पर कुछ ऐसा ही अनुभव किया गया जिसे देखकर यूजर निहाल हुए जा रहे हैं क्योंकि ये दिखा रहा है कि लड़खड़ाकर गिरने वाले भी मैदान फतह कर सकते हैं। ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है औऱ लोग इसे रीट्वीट भी कर रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ डालिए - Viral: 'लड़की पर भरोसा कर पहाड़ से कूदने को बेताब लड़का', Photo देखकर यूजर बोले: कभी तो दिमाग इस्तेमाल करो

ये वीडियो टिक टॉक के  लिए बनाया गया है, जिसे भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत एस नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस के मैदान में जैसे ही रेस शुरू होने की सीटी बजती है, सभी रेसर भागते हैं, लेकिन दुर्भाग्य वश एक रेसर उसी वक्त लड़खड़ा कर गिर जाता है। लेकिन वो हिम्मत नहीं हारता, वो पीछे ही सही लेकिन दौड़ना शुरू कर देता है, धीरे धीरे उसकी स्पीड बढ़ती है औऱ तेज रफ्तार से वो आगे निकलने सभी रेसरों के पीछे छोड़कर रेस जीतने में कामयाब हो जाता है। 

इसे जरूर पढिए -  इस शख्स ने माथे पर पिरोया 175 करोड़ का हीरा, यूजर बोले: 'भगवान तुम्हारे सिर को बचाए'

इस वीडियो में जहां जीतने की जिजीविषा दिखाई गई है वहीं ये भी संदेश दिया जा रहा है कि जिंदगी भी एक रेस की तरह है, जरूरी नहीं जो लड़खड़ा कर गिर जाए वो जीत नहीं सकता। बस हिम्मत औऱ हौंसला चाहिए, आदमी किसी भी मोर्चे पर जीत सकता है। 

ये खबर पढ़ने से छूट गई क्या - Viral: बेपरवाह मौत के सामने 7 घंटे तक दुबकी रही जिंदगी, कैसे बची कुत्ते की लाइफ, यूजर हुए अचंभित

सुबह इस वीडियो को पोस्ट किया गया और इसे अब तक 5.6 हजार व्यूज मिल चुके हैं। करीब 900 लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। 

इसे कोट ट्वीट करते हुए एक यूजर ने कैप्शन दिया है - अगर शुरूआत अच्छी नहीं है तो इसका ये मतलब कतई नहीं कि अंत भी अच्छा नहीं होगा। 

एक यूजर ने कोट ट्वीट में लिखा है - इसे कहते हैं गिर कर उठना और विजयी होना।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।