1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राफ्टिंग करते करते हवा में जा उड़े शख्स, देखकर कहेंगे: जोर का झटका

राफ्टिंग करते करते हवा में जा उड़े शख्स, देखकर कहेंगे: जोर का झटका

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 08, 2021 11:08 am IST,  Updated : Jul 08, 2021 11:08 am IST

कभी कभी ऐसा होता है कि हम एक काम करते वक्त दो दो लुत्फ उठा लेते हैं। कुछ ऐसा ही इन बंदों के साथ हो गया। तैरे भी और उड़े भी।

rafting- India TV Hindi
rafting Image Source : TWITTER/@HLDMYBEER

रिवर राफ्टिंग बेहद शानदार होती है। लोग नदी की लहरो के साथ ऊपर नीचे होते हैं और जबरदस्त रोमांच का मजा लेते हैं। लेकिन अगर आपकी राफ्टिंग बोट आपको हवा में उड़ने का मौका दे तो क्या कहेंगे। कुछ ऐसा ही एक वीडियो के जरिए वायरल हो रहा है जिसमें राफ्टिंग बोट में बैठे दो बंदों के साथ कुछ अजीबोगरीब हो गया। 

इस रोमांचक वीडियो को hold my beer नामक ट्विटर चैनल पर शेयर किया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फ्टिंग बोट पर बैठे दो शख्स राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। नदी की तेज लहरों में बोट उछल रही है और साथ ही इसमें बैठे लोग भी उछल रहे हैं। एकाएक तेज लहर आती है जिसमें बोट में बैठे दोनों शख्स इतना ऊपर हवा में उछलते हैं कि बोट आगे निकल जाती है औऱ दोनों नदी में गिर जाते हैं। 

वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानों बोट उन्हें हवा में उछाल कर आगे बढ़ गई। तेज लहरों में रोमांच का लुत्फ लेते ये राफ्टर शानदार एक्सपीरिएंस ले रहे हैं और लोग भी इन्हें देखकर रोमांचित महसूस करते हैं। लेकिन जैसे ही बोट उन्हें उछालती है, लोग हैरान रह जाते हैं। 

इस शानदार वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। दो हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर पसंद का चटका लगाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।