1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: डीजे पर गाना बजते ही जमकर नाच रहे थे चचा, तभी आ गईं चाची और फिर...

Viral Video: डीजे पर गाना बजते ही जमकर नाच रहे थे चचा, तभी आ गईं चाची और फिर...

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2021 10:58 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 11:01 pm IST

कई बार दिल इतना ज्यादा चंचल हो जाता है कि उसका हाल ये वीडियो बखूबी बता रहा है। इस वीडियो में चचा गाने की धुन पर ऐसे मगन होकर नाचे की चाची को पता चल गया। इसके बाद तो जो भी हुआ वो आप इस वीडियो में खुद देखिए।

Viral video- India TV Hindi
Viral video Image Source : TWITTER/AWANISH SHARAN

ये कहावत तो आपने कई लोगों से कहते हुए सुनी होगी कि 'उम्र कोई भी हो लेकिन हमेशा दिल जवान होना चाहिए।' लेकिन कई बार दिल इतना ज्यादा चंचल हो जाता है कि उसका हाल ये वीडियो बखूबी बता रहा है। इस वीडियो में चचा गाने की धुन पर ऐसे मगन होकर नाचे की चाची को पता चल गया। इसके बाद तो जो भी हुआ वो आप इस वीडियो में खुद देखिए।

Viral Video: सड़क किनारे ऑटो ड्राइवर ने लावणी पर किया ऐसा जोरदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर अवनीश शरन नाम के शख्स ने 15 मार्च को शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अवनीश ने कैप्शन में लिखा- 'खतरा बुढ़ापे तक बना रहता है।' 

इस वीडियो में आप देखेंगे कि लड़कों का एक ग्रुप गाने पर जमकर डांस कर रहा है। इन्हीं लड़कों के बीच में एक चचा भी बेखौफ थिरक रहे हैं। इन चचा के डांस स्टेप्स को देखकर लग रहा है कि ये गाने में पूरी तरह से खोए हुए हैं। इतनी देर में ही चचा की पत्नी डंडा लेकर आती हैं। पत्नी के हाथ में डंडा देखकर चचा ऐसे भागते हैं कि उन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

Viral Video: बकरी के साथ सेल्फी लेने में बिजी हो गई महिला तभी अचानक...

सोशल मीडिया पर चचा के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। ममता यादव नाम की यूजर ने लिखा- 'ये खतरा तो ऐसा है जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। पंकज कुमार गुप्ता नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा- 'सावधानी हटी, बीवी भड़की।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।