1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विराट-अनुष्का के घर गुड न्यूज पर जोमेटो ने लिखा- मीठा खाना हो तो 'शर्मा' ना मत, यूजर ने कहा Kohling you

विराट-अनुष्का के घर गुड न्यूज पर जोमेटो ने लिखा- मीठा खाना हो तो 'शर्मा' ना मत, यूजर ने कहा Kohling you

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 27, 2020 06:33 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 06:36 pm IST

हर कोई विराट-अनुष्का को शुभकामनाएं देने लगा। ऐसे में जोमैटो ने वर्ड प्ले का इस्तेमाल किया और बेहद मजेदार पोस्ट किया।

विराट-अनुष्का - India TV Hindi
विराट-अनुष्का  Image Source : INSTAGRAM/VIRAT.KOHLI

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आज सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की है, विराट और अनुष्का के घर नन्हा सदस्य आने वाला है, जैसे ही विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी बधाइयों की बौछार आने लगी। हर कोई इस कपल को शुभकामनाएं देने लगा। ऐसे में जोमेटो ने वर्ड प्ले का इस्तेमाल किया और बेहद मजेदार पोस्ट किया। 

जोमेटो ने ट्विटर पर लिखा है- यह वास्तव में गुड न्यूज है। कुछ मीठा खाना हो तो 'शर्मा' ना मत, विराट (वी आर एट) योर सर्विस।

ज़ोमेटो ने जैसे ये ट्वीट किया वायरल हो गया, लोग इसे जमकर लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं। फैन्स ने खूब मजेदार कमेंट्स भी किए। देखिए कुछ मजेदार कमेंट-



बता दें, विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की है। दोनों ने एक रिसेप्शन दिल्ली तो दूसरा मुंबई में किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।