1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पी.वी सिंधु का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आनंद महिंद्रा ने कहा- वीडियो देखकर ही थक गया

पी.वी सिंधु का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आनंद महिंद्रा ने कहा- वीडियो देखकर ही थक गया

 Published : Aug 28, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 01:06 pm IST

वर्ल्ड चैंपियन पी.वी सिंधु का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- वीडियो देखकर ही थक गया।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu

पी.वी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पूरा देश सिंधु के कठिन परिश्रम की तारीफ कर रहा है वहीं उन्होंने अपनी मेहनत के बारे बताते हुए परिवार, कोच और ट्रेनर का शुक्रिया किया। जिन्होंने उन्होंने जीतने में मदद की। पी.वी सिंधु की सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो वायरल हो रही है।

आनंद महिंद्रा ने पी.वी सिंधु के वर्कआउट की वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  मैं तो यह देखकर ही थक गया। लेकिन अब इस बारे में कोई रहस्य नहीं है कि वह विश्व विजेता क्यों है। नवोदित भारतीय खिलाड़ियों की एक पूरी पीढ़ी को उन्हें फॉलो करना चाहिए। शीर्ष पर पहुंचने के लिए अपने कमिटमेंट से पीछे नहीं हटेंगे। पी.वी सिंधु की यह वीडियो सुचित्रा बैडमिंटन एकेडमी हैदराबाद की है।

गोल्ड मैडल जीतने के बाद सिंधु ने कहा- इस चैंपियनशिप को जीतने के लिए वह बहुत मेहनत कर रही थीं। वह लंबे समय से इसके लिए मेहनत कर रही थीं जिसका इंतजार अब खत्म हो गया है। मेरे माता-पिता, कोच और ट्रेनर(श्रीकांत वर्मा) के सपोर्ट के बिना यह मुमकिन नहीं था। मैं अपने स्पोंसर्स और फैन्स का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंमे मेरा साथ नहीं छोड़ा। 

Also Read:

Viral: एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की फोटो, यूजर पूछ रहे 'घुटने पर बाल कैसे'

Viral: पृथ्वी के करीब आ रहा है एफिल टॉवर जितना बड़ा एस्टेरॉयड God of Chaos! इसकी हर हरकत पर नासा की नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।