1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Watch: जब सपना चौधरी ने अपनी मां के साथ थिरकाए कदम, फैंस को पसंद आ रहा है ये वीडियो

Watch: जब सपना चौधरी ने अपनी मां के साथ थिरकाए कदम, फैंस को पसंद आ रहा है ये वीडियो

 Published : Jun 22, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 01:20 pm IST

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने अपनी मां के साथ 'गज भर पानी ले चली' पर डांस किया है।

सपना चौधरी का मां के साथ डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
सपना चौधरी का मां के साथ डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के वीडियो को लोग बेहद पसंद करते करते हैं। वैसे तो आपने उनको कई बार डांस कर धमाल मचाते देखा होगा, लेकिन क्या आपने उन्हें अपनी मां के साथ कभी डांस करते देखा है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सपना अपनी मां के साथ गाने पर कदम थिरकाते दिखाई दे रही हैं। 

इस क्यूट वीडियो में सपना हिट गाने 'गज भर पानी ले चली' पर डांस के स्टेप्स कर रही हैं। उनकी मां भी उनका साथ दे रही हैं। इस मां-बेटी की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो इसी गाने पर थिरक रही थीं। उनका डांस देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। 

सपना ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था। इस शो से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। हालांकि, ये शो शिल्पा शिंदे ने जीता था। इसके बाद वो कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आईँ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।