1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ऑरा फार्मिंग' क्या होती है? इंस्टाग्राम पर खूब सुनते होंगे ये Gen Z स्लैंग, अब इसका मतलब भी जान लें

'ऑरा फार्मिंग' क्या होती है? इंस्टाग्राम पर खूब सुनते होंगे ये Gen Z स्लैंग, अब इसका मतलब भी जान लें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Aug 27, 2026 10:33 am IST,  Updated : Aug 27, 2026 10:33 am IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर नए-नए Gen Z स्लैंग का चलन काफी बढ़ चुका है। रील्स से लेकर मीम्स तक हर जगह आजकल सोशल मीडिया पर 'ऑरा फार्मिंग' ट्रेंड कर रहा है। क्या आपको पता है कि, 'ऑरा फार्मिंग' क्या होती है।

परफॉर्मेंस देते युवा। - India TV Hindi
परफॉर्मेंस देते युवा। Image Source : PEXELS

सोशल मीडिया पर शब्दों का गुलदस्ता इन दिनों नए और ताज़ातरीन शब्दों से गुलजार हो रहा है। इंस्टाग्राम रील्स, टिकटॉक और सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय आपने अक्सर ‘ऑरा फार्मिंग (Aura Farming)’ शब्द सुना होगा। यह Gen Z और Gen Alpha का नया स्लैंग है, जो अब रोजमर्रा की बातचीत और मीम्स का हिस्सा बन चुका है और वायरल होता रहता है। लेकिन आखिर इसका मतलब क्या है? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। 

'ऑरा फार्मिंग' क्या होती है?

genzdecoded.com पर प्रकाशित एक ब्लॉग के मुताबिक, ऑरा फार्मिंग' का सीधा मतलब है जानबूझकर ऐसी हरकतें करना जिससे आप बेहद कूल, कॉन्फिडेंट, करिश्माई या रहस्यमयी नजर आएं और अपनी सोशल ‘ऑरा’ यानी उपस्थिति या कूलनेस बढ़ाएं। यहां 'ऑरा' का मतलब किसी व्यक्ति की वो अनोखी ऊर्जा, वाइब या आकर्षण है जो बिना ज्यादा मेहनत के दिखती है। वहीं 'फार्मिंग' गेमिंग कल्चर से लिया गया शब्द है, जहां खिलाड़ी बार-बार एक ही काम करके पॉइंट्स या रिसोर्स इकट्ठा करते हैं। दोनों को मिलाकर यह स्लैंग बनता है 'कूलनेस (Coolness)' को फसल की तरह उगाना। 

उदाहरण से समझें ऑरा फार्मिंग 

मान लीजिए, कोई व्यक्ति इवेंट-​सेलिब्रेशन या पार्टी में कोने में शांति से खड़ा रहकर सबका ध्यान खींच ले, या दूर से बिना देखे कागज का गोला कूड़ेदान में फेंक दे या धूप का चश्मा लगाकर धीरे-धीरे चलता रहे...ये सब 'ऑरा फार्मिंग' के उदाहरण हो सकते हैं। आमतौर पर ऐसे उदाहरण आप अपनी इंस्टा रील में देख सकते हैं। मुख्य बात यह है कि इसमें कोई भी काम एकदम प्रयासहीन (effortless) लगना चाहिए। अगर ज्यादा कोशिश नजर आए तो उल्टा असर हो सकता है और ऑरा 1000+ की जगह -0000 में हो सकता है। 

कहां यूज़ होता है ये शब्द 

गौरतलब है कि, इंस्टाग्राम पर यह स्लैंग रील्स, कैप्शन्स और कमेंट्स में खूब इस्तेमाल होता है। कभी यह प्रशंसा होती है – 'वो ऑरा फार्म कर रहा है!' तो कभी मजाक – 'इतना मत फार्म करो।' यह ट्रेंड दिखाता है कि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर छवि बनाने को कैसे गेम की तरह देखती है। 

What is Aura Farming, Aura Farming what it actually means, Aura Farming, amazing facts, Gen Z slang
Image Source : PEXELSगाना गाते युवा।

कहां से आया ये Gen Z स्लैंग

'ऑरा फार्मिंग' का कहां से आया और सबसे पहले किसके द्वारा यूज़ किया ये कह पाना तो काफी मुश्किल है। मगर, यह शब्द टिकटॉक के चलन के दिनों से वायरल हो रहा है। इसके बाद से रील्स की दुनिया में ये काफी वायरल हुआ और आज सोशल मीडिया पर किसी प्रयासहीन (effortless) कूलनेस फ्लेक्स को यूजर्स तत्काल 'ऑरा फार्मिंग' करार देते हैं। 

आसान तरीके से समझें ऑरा फार्मिंग

यदि आप आसान भाषा में समझना चाहते हैं तो बता दें कि, 'बिना ज्यादा कोशिश के कूल, इंप्रेसिव या स्टाइलिश दिखने के लिए कुछ करने की क्रिया को ऑरा फार्मिंग कहते हैं।' ये 'रिज़ (rizz)' से थोड़ा अलग है। रिज़ मुख्य रूप से रोमांटिक आकर्षण से जुड़ा है, जबकि ऑरा व्यापक है किसी की समग्र उपस्थिति और आकर्षण। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'यहां सब कुछ व्यवस्थित है...' चंडीगढ़ में घूमकर ब्रिटिश व्लॉगर को क्यों हुई हैरत, Video में बताई वजह
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।