1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. TikTok: अंखियों से गोली मारते नजर आई शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, वीडियो हुआ वायरल

TikTok: अंखियों से गोली मारते नजर आई शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 06:39 pm IST

शिल्पा इसी साल 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

shilpa shetty winking tiktok video- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी लेटेस्ट न्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जबसे टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर आई हैं, तबसे उनके फैंस की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। उनके बॉलीवुड कमबैक में भले ही कुछ दिन और बाकी हों, लेकिन टिकटॉक पर उनकी एंट्री धमाकेदार रही है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने हाल ही में एक नया वीडियो बनाकर पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने हाथ की बंदूक बनाकर गोली चला रही हैं और फिर आंख मार रही हैं। उनका आंख मारने का अंदाज साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर के अंदाज को चुनौती दे रहा है।

आपको बता दें कि साउथ की एक एक्ट्रेस प्रिया वॉरियर का अपने बॉयफ्रेंड को आंख मारने और फ्लाइंग किस करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसने प्रिया को रातों रात स्टार बना दिया था। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कुछ इसी अंदाज में आंख मारते और हाथों से गोली चलाते दिख रही हैं। आए दिन शिल्पा पति राज कुंद्रा और बहन शमिता के साथ नए नए अंदाज में टिक टॉक वीडियो  बनाती रहती हैं औऱ उनके लाखों फैंस उनके दीवाने बन जाते हैं।

17 साल पहले रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' का बनेगा सीक्वल, 'हंगामा 2' में परेश रावल के साथ नज़र आएंगे ये एक्टर्स

शिल्पा के कमबैक की बात करें तो इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में आ रही हैं। शिल्पा इसी साल 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बार फिर बने मम्मी-पापा, घर आई नन्ही परी

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी शिल्पा ने छोटे पर्दे को कभी नहीं छोड़ा था। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के घर पर नन्हीं परी का आगमन हुआ है, शिल्पा और राज कुंद्रा सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट बने हैं। शिल्पा ने अपनी लाडली बच्ची का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।

देखें शिल्पा के फनी टिकटॉक वीडियो:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।