1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: पलक झपकते मकड़ी ने बुन दिया जाल, देखकर नहीं कर पाएंगे आंखों पर विश्वास

Viral Video: पलक झपकते मकड़ी ने बुन दिया जाल, देखकर नहीं कर पाएंगे आंखों पर विश्वास

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 01, 2021 03:53 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 03:59 pm IST

सोशल मीडिया पर मकड़ी का एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मकड़ी ने कैसे महज दो मिनट में काफी मजेदार जाल बुन डाला।

spider weaving - India TV Hindi
जाल बुनती हुई मकड़ी  Image Source : TWITTER/@BUITENGEBIEDEN_

आपने कभी न कभी तो अपने आस-पास मकड़ी का जाल देखा ही होगा। लेकिन, क्या आपने कभी अपने सामने मकड़ी को जाल बुनते देखा है। यकीनन बहुत कम लोगों ने ही इसे देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मकड़ी 'गोली की रफ्तार' से जाल बुन रही है। इसे देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।  

वीडियो की शुरुआत में मकड़ी पहले जाले का बाहरी हिस्सा बुनती है। फिर धीरे-धीरे अंदर के हिस्से को गोलाई में बुनती हुई जाले के बीच में पहुंच जाती है। इसे देखर ऐसा लगता है कि वीडियो की गति को बढ़ाया गया है जिससे मकड़ी जल्दी-जल्दी जाला बुनते नजर आ रही है। लेकिन, इसके बावजूद भी मकड़ी ने जिस हुनर के साथ जाले को बुना है वो देखकर लोग हैरान हो गए हैं। मकड़ी भी हमारे घरों में पाई जाने वाली आम मकड़ी नहीं लग रही है। वीडियो किसी घर का लग रहा है क्योंकि पीछे एक कुर्सी रखी नजर आ रही है और एक घर नजर आ रहा है। देखिए ये वीडियो- 

जोरदार बारिश से दिल्ली हुई पानी पानी, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

इसे कहते हैं रफ्तार 

जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया। लोगों को एक पल के लिए अपने आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

वीडियो का कमेंट सेक्शन ऐसे लोगों को कमेंट से भर चुका है जो वीडियो देखकर हैरान हो गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये इंसानों की इंजीनियरिंग से बेहतर है। ये हमसे बड़े इंजीनियर हैं। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि कि ये जाले सिर्फ खूबसूरत नहीं है बल्कि ये हमारे घरों को सुरक्षित रखते हैं। कीड़े-मकोड़े घर में प्रवेश नहीं कर पाते और इसमें फंस जाते हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि मकड़ी ने इतना लाजवाब जाल बुना है कि उसमें एक भी गलती नहीं नजर आ रही है। 

 
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। 

पढ़े अन्य संबंधित खबरें- 

Viral: चिंपांजियों को ड्रोन उड़ाते देखकर सकते में आ जाएंगे, इन्हें मामूली समझने की भूल ना करना

शादी में जीजा के जूते चुराने के लिए 'माधुरी दीक्षित' बनी साली, क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

शाहरुख खान के गाने 'छम्मक छल्लो' पर अमेरिकी कपल ने लगाए शानदार ठुमके, डांस देख लोग हो गए दीवाने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।